LOADING...
गायिका सुनंदा शर्मा ने किया फैन का बचाव, बोलीं- प्यार में ऐसा किया; माफ कर दो
सुनंदा शर्मा फैन के बचाव में उतरीं (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@sunanda_ss)

गायिका सुनंदा शर्मा ने किया फैन का बचाव, बोलीं- प्यार में ऐसा किया; माफ कर दो

Apr 05, 2026
05:20 pm

क्या है खबर?

गाजियाबाद के एक कॉन्सर्ट के दौरान पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा के साथ मंच पर एक प्रशंसक ने जबरदस्ती करने की कोशिश की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस घटना के बाद सुनंदा ने खुद सामने आकर उस फैन का बचाव किया है। उन्होंने प्रशंसकों से अपील की है कि वे उस व्यक्ति को माफ कर दें, क्योंकि उसका इरादा गलत नहीं था और वो सिर्फ अपना प्यार जताना चाहता था। आइए पूरा विवाद जानें।

वाकया

सुगंधा से मिलने मंच पर दौड़ा फैन

गाजियाबाद के RKGIT कॉलेज में हुए कॉन्सर्ट के दौरान सुनंदा के साथ मंच पर एक अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई थी। इस घटना के बाद सुनंदा ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो अपलोड कर कहा, "कल RKGIT, गाजियाबाद कॉलेज में एक छोटी सी दुर्भाग्यपूर्ण घटना हो गई। जब मैं परफॉर्म कर रही थी, तब अचानक एक छात्र मंच पर दौड़ आया, जिससे मैं, मेरी टीम और वहां मौजूद दर्शक हैरान रह गए।"

कारण

सुरक्षा कारणाें से सुनंदा ने छोड़ा मंच

सुगंदा ने आगे कहा, "सब डर गए, मैं भी बहुत डर गई थी। मेरी प्रतिक्रिया भी काफी तीखी थी।" गायिका ने बताया कि मंच पर हुई उस अचानक घुसपैठ के बाद सुरक्षा कारणों से उन्हें आनन-फानन में स्टेज छोड़कर जाना पड़ा। हालांकि, सुनंदा ने पुष्टि की है कि कॉलेज प्रशासन ने छात्र के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है, लेकिन गायिका ने प्रबंधन से उस छात्र के प्रति नरमी बरतने का आग्रह किया है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए कैसे मंच पर आ धमका फैन

Advertisement

अपील

"प्यार करने का तरीका गलत था, नीयत नहीं"

सुनंदा ने इस मामले में कॉलेज से सख्त कदम न उठाने की अपील की है और कहा है कि वह छात्र अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रख पाया था। उन्होंने प्रबंधन से उस छात्र को माफ कर देने और उसके करियर को ध्यान में रखते हुए उदारता दिखाने का अनुरोध किया है। वो बोलीं, "कई बार किसी के प्यार जताने का तरीका गलत हो जाता है। मुझे नहीं लगता कि उस प्रशंसक का इरादा किसी को नुकसान पहुंचाने का था।"

ट्विटर पोस्ट

सुगंधा ने किया फैन को माफ

घटना

मंच पर अचानक चढ़ा फैन

बता दें कि कॉलेज में आयोजित कॉन्सर्ट के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गायिका के प्रदर्शन के बीच अचानक एक छात्र मंच पर कूद पड़ा, जिससे वहां मौजूद दर्शकों और पूरी टीम के बीच घबराहट फैल गई। सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए सुगंधा ने तुरंत मंच छोड़ दिया और सुरक्षित स्थान पर चली गईं। इस बीच सुरक्षाकर्मियों ने बिना समय गंवाए उस छात्र को मंच से तुरंत बाहर निकाल दिया।

जानकारी

अपनी दरियादिली से छाईं सुनंदा

बता दें कि 'मम्मी नू पसंद', 'दूजी वार प्यार' और 'बारिश की जाए' जैसे सुपरहिट गानों के लिए मशहूर सुनंदा ने प्रशंसकों के प्रति हमेशा एक गहरा जुड़ाव रखा है और इस घटना ने उनके प्रशंसकों के बीच उनके सम्मान को और बढ़ा दिया है।

Advertisement