Page Loader
दोबारा शादी कर रहे हैं सुंबुल तौकीर के पिता, 'बिग बॉस' से बटोरी थी सुर्खियां
दोबारा शादी करेंगे 'पापा तौकीर' (तस्वीर: ट्विटर/@TouqeerSumbul)

दोबारा शादी कर रहे हैं सुंबुल तौकीर के पिता, 'बिग बॉस' से बटोरी थी सुर्खियां

Jun 09, 2023
11:18 am

क्या है खबर?

टीवी अभिनेत्री सुंबुल तौकीर ने 'बिग बॉस 16' में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वह शो के इस सीजन की सबसे चर्चित प्रतिभागियों में से एक थीं। शो के दौरान सोशल मीडिया पर उनके खूब प्रशंसक दिखे। सुंबुल के अलावा उनके पिता तौकीर खान भी इस दौरान सोशल मीडिया पर चर्चा में रहे। उनके पिता सोशल मीडिया के जरिए सुंबुल के प्रशंसकों से बात करते और इसी वजह से सुर्खियों में रहते। तौकीर जल्द ही दूसरी शादी करने वाले हैं।

खबर

अगले हफ्ते होगी तौकीर खान की शादी

एक इंटरव्यू में सुंबुल ने 2 बेटियों का अकेले पालन-पोषण करने के लिए अपने पिता की खूब तारीफ की थी। अब उन्होंने प्रशंसकों को खुशखबरी दी है। ई टाइम्स की खबर के अनुसार, उनके पिता दोबारा शादी कर रहे हैं। अगले हफ्ते वह निलोफर से शादी करेंगे। निलोफर तलाकशुदा हैं और एक बेटी की मां हैं। सुंबुल के माता-पिता काफी पहले अलग हो गए थे। 6 साल की उम्र से सुंबुल सिर्फ अपने पिता के साथ हैं।

बयान 

हम बहनें पापा के लिए खुश हैं- सुंबुल

पिता की शादी पर बात करते हुए सुंबुल ने कहा, "हम बहुत खुश हैं और अपने परिवार में उनका स्वागत करने का इंतजार कर रहे हैं। हमारे पापा की पत्नी के साथ ही हमारी नई बहन भी घर में आएगी। हम इसके लिए बेहद उत्साहित हैं। सान्या (सुंबुल की बहन) और मैं उनके (पापा) लिए बहुत खुश हैं। बड़े पापा इकबाल हुसैन खान ने इस शादी में बड़ी भूमिका निभाई है। मैं उनकी शुक्रगुजार हूं।"

चर्चा में

क्यों चर्चा में थे तौकीर?

'बिग बॉस' के दौरान सुंबुल और उनके पिता का लगाव सार्वजनिक रूप से देखने को मिला था। घर में जाने से पहले भी सुंबुल ने कहा था कि उन्हें उनके पिता ने ही इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया है। घर में सुंबुल को सपोर्ट करने के लिए पिता 'पापा तौकीर' नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर सक्रिय रहते थे। वे कभी प्रशंसकों से सुंबुल के लिए अपील करते तो कभी बिग बॉस पर सवाल खड़े करते थे।

सुंबुल

'इमली' से लोकप्रिय हुईं सुंबुल

सुंबुल स्टार प्लस के शो 'इमली' में अपने किरदार के लिए जानी जाती हैं। शो में उनके को स्टार रहे फहमान खान के साथ उनकी जोड़ी खूब पसंद की जाती है। फहमान भी सलमान खान के 'बिग बॉस' का हिस्सा थे। हाल ही में दोनों के बीच तकरार ने सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन दोनों ने इस बात का खंडन किया था। बीते दिनों सुंबुल 19 साल की उम्र में मुंबई में अपना घर खरीदने के लिए भी सुर्खियों में थीं।