Loading...
सुकेश चंद्रशेखर का बड़ा दावा- जैकलीन को छोड़ने के लिए मेरे आगे गिड़गिड़ाती थीं नोरा फतेही
सुकेश चंद्रशेखर का दावा- जैकलीन से ब्रेकअप चाहती थीं नोरा फतेही

सुकेश चंद्रशेखर का बड़ा दावा- जैकलीन को छोड़ने के लिए मेरे आगे गिड़गिड़ाती थीं नोरा फतेही

Aug 29, 2026
12:10 pm

क्या है खबर?

महाठग सुकेश चंद्रशेखर का एक कथित हस्तलिखित पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उसने दावा किया है कि नोरा फतेही उसके पैसों के पीछे पड़ी थीं और चाहती थीं कि वो जैकलीन फर्नांडिस को छोड़ दे। सुकेश का ये पत्र तब सामने आया है, जब नोरा ने 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुकेश के साथ नाम जुड़ने के बाद मिले मानसिक तनाव और भावनात्मक आघात का जिक्र किया था।

दावा

सुकेश ने नोरा को घर खरीदने के लिए दिए थे करोड़ों रुपये?

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक,सुकेश के पत्र की प्रामाणिकता की पुष्टि हो गई है, लेकिन उसमें नोरा पर लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

पत्र में सुकेश ने दावा किया कि उसने नोरा को मोरक्को के कसाबलांका में घर खरीदने के लिए करोड़ों रुपये दिए थे, इसलिए उसने नोरा से खुद को 'पीड़ित' बताने का 'घिनौना ड्रामा बंद करने' को कहा और उस दौर की अपनी बातचीत (चैट/कॉल रिकॉर्ड्स) सार्वजनिक करने की धमकी दी।

आरोप

महंगे तोहफों की मांग और जैकलीन से जलन

सुकेश ने व्हाट्सऐप चैट्स का हवाला देते हुए दावा किया कि नोरा उनसे महंगे तोहफों की मांग करती थीं। उन्हें जैकलीन फर्नांडिस से जलन थी और वाे लगातार उन पर रिश्ता तोड़ने का दबाव बनाती थीं।सुकेश ने पत्र में लिखा, "तुम मुझे दिन में 10-10 कॉल करके परेशान करती थीं, जैकलीन को छोड़ने की मिन्नतें करती थीं और अपने महंगे शौक पूरे कराने के लिए, अपनी आलीशान जिंदगी का खर्च उठाने के लिए मेरा ब्रेनवॉश करती थीं।"

ADVERTISEMENT

चेतावनी

सुकेश ने नोरा को दी खुली चेतावनी

इसके बाद सुकेश ने नोरा को चेतावनी देते हुए लिखा, 'मुझे उकसाने की कोशिश मत करो।'

बता दें कि 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुकेश चंद्रशेखर से संबंध के चलते जैकलीन और नोरा दोनों ही लगातार सुर्खियों में रही हैं। इस केस में जहां जैकलीन आरोपी हैं, वहीं नोरा मुख्य गवाह हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) दोनों से कई बार पूछताछ कर चुका है।

हालांकि, नोरा इस मामले में पहले ही खुद को पीड़ित बता चुकी हैं।

ADVERTISEMENT