'किंग': शाहरुख-दीपिका के गाने में नजर आईं सुहाना खान? फैंस ने ढूंढ निकाली फुटेज
क्या है खबर?
शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किंग' इन दिनों खूब चर्चा में है। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस एक्शन-थ्रिलर में सुहाना खान भी नजर आएंगी। पिता-बेटी को एक साथ देखने के लिए लोग भी उत्साहित हैं। हाल ही में फिल्म का पहला गाना 'तू मिल जाए' रिलीज हुआ, जिसमें शाहरुख और दीपिका पादुकोण नजर आए। दिलचस्प बात यह है कि फैंस ने गाने के वीडियो से एक मिस्ट्री गर्ल को ढूंढ निकाला] जिसे कथित तौर पर सुहाना माना जा रहा है।
तस्वीर
गाने के एक दृश्य में सुहाना की झलक दिखी?
शाहरुख और दीपिका के रोमांटिक ट्रैक में फिल्म के कुछ एक्शन दृश्यों को भी शामिल किया गया है।
हालांकि, तेज नजर वाले फैंस का मानना है कि उन्होंने एक दृश्य में सुहाना को पलक झपकते ही देख लिया। 2 मिनट के आसपास एक छोटे से शॉट में दिखी मिस्ट्री गर्ल को लोग सुहाना मान रहे हैं।
सोशल मीडिया पर उस तस्वीर को साझा करते हुए लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि उन्हें आखिरकार सुहाना का पहला आधिकारिक लुक मिल गया।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
i am more excited for suhana than anything else 🥹#SuhanaKhan #ShahRukhKhan #king #HappyBirthdaySRK pic.twitter.com/SeXb9QsE7B
— ✨🎃 (@Fangirl__rdk) November 2, 2026
प्रतिक्रिया
सुहाना की पहली झलक पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया
वायरल तस्वीर में मिस्ट्री गर्ल को जलते हुए एक घर के सामने खड़ा देखा जा सकता है।
एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'मुझे लगता है कि ये 'किंग' के नए गाने से सुहाना खान है।'
दूसरे ने लिखा, 'क्या सुहाना खान किसी चीज का सिर पकड़े हुए हैं...!!???'
खैर, 'किंग' में अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी और जयदीप अहलावत समेत बॉलीवुड के कई और सितारे भी शामिल हैं। यह क्रिसमस के अवसर पर 24 दिसंबर को रिलीज होगी।