Loading...
सुदेश बेरी ने CJP वालों को बताया 'लुक्खे', बोले- मैं प्रधानमंत्री मोदी के पैर धोकर पीऊंगा
सुदेश बेरी ने कॉकरोच जनता पार्टी पर जमकर बोला हमला

सुदेश बेरी ने CJP वालों को बताया 'लुक्खे', बोले- मैं प्रधानमंत्री मोदी के पैर धोकर पीऊंगा

Jul 30, 2026
01:42 pm

क्या है खबर?

90 के दशक की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बॉर्डर' से मशहूर हुए अभिनेता सुदेश बेरी अपने एक हालिया बयान को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में आ गए हैं। एक लोकप्रिय पॉडकास्ट के दौरान एक्टर ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर तीखा हमला बोलते हुए बेहद तल्ख टिप्पणी की। सुदेश बेरी ने बिना लाग-लपेट के कहा कि ये सब लुक्खे हैं, इनकी न कोई क्लास है और ना ही कोई औकात। इसके साथ ही उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की।

खुलासा

"CJP अध्यक्ष का फोन आया, मैंने काटकर ब्लॉक कर दिया"

सुदेश ने 'अकंपनी अक्की' पॉडकास्ट में कहा कि CJP पार्टी की न कोई हैसियत है और ना ही क्लास। उन्होंने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर बैठकर नई पार्टी बनाने का नाटक करने वाले लोग देश को पीछे धकेल रहे हैं।

सुदेश ने खुलासा किया है कि CJP के अध्यक्ष ने उन्हें फोन करके अपनी पार्टी से जुड़ने का न्योता दिया था, लेकिन अभिनेता ने उनकी बात पूरी सुने बिना ही तुरंत फोन काट दिया और उनका नंबर ब्लॉक कर दिया।

भड़ास

माइक लेकर सिर्फ ड्रामा करते हैं बिके हुए नेता

अपनी नाराजगी जताते हुए सुदेश ने कहा, "मेरे पास इन लोगों के लिए न तो फालतू पैसा है और न ही वैसा दिमाग।"

उन्होंने इन नेताओं को बिकाऊ बताते हुए कहा कि कुछ बड़े बिजनेसमैन पीछे से इन्हें पैसा देते हैं, जिसकी वजह से ये लोग हाथ में माइक लेकर सिर्फ ड्रामा करते हैं।

सुदेश के मुताबिक, सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी का बिना वजह विरोध करने वाले लोग सिर्फ पब्लिसिटी, लाइक्स और पैसों के लिए ये ढोंग करते हैं।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए सुदेश बेरी का वीडियो

ADVERTISEMENT

सराहना

"प्रधानमंत्री मोदी आम इंसान नहीं, विष्णु के अवतार हैं"

सुदेश ने प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि पूरी दुनिया में उनके काम का डंका बज रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री को आम इंसान नहीं, बल्कि भगवान विष्णु का अवतार बताया और कहा कि मौका मिला तो वो उनके पैर धोकर पीना चाहेंगे।

सुदेश के मुताबिक, प्रचार के लिए देश के नेतृत्व को बदनाम करना शर्मनाक है। उन्होंने लोगों को हिदायत दी कि बिना सोचे-समझे प्रधानमंत्री को गालियां देने और ट्रोल करने से बचें।

तीखा हमला

सुदेश बेरी का शिक्षा प्रणाली पर तीखा हमला

पॉडकास्ट में सुदेश बेरी ने शिक्षा और नौकरशाही पर भी करारा प्रहार किया।

उनका कहना है कि बड़ी डिग्रियां लेकर अफसर बनने के बाद भी अगर इंसान भ्रष्टाचार करे और दूसरों का खून चूसे तो ऐसी पढ़ाई बेकार है।

उनके मुताबिक 10वीं में फेल होना या स्कूल न जाना बुरा नहीं, बशर्ते इंसान सही रास्ते पर चले। दूसरों को तकलीफ देकर या गलत तरीकों से कमाया गया पैसा पूरी तरह व्यर्थ है और उसकी कोई असली कीमत नहीं होती।

ADVERTISEMENT