NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / यशराज फिल्म्स से डेब्यू करने वाले ये 5 सितारे आज सफलता के मुकाम पर
    मनोरंजन

    यशराज फिल्म्स से डेब्यू करने वाले ये 5 सितारे आज सफलता के मुकाम पर

    यशराज फिल्म्स से डेब्यू करने वाले ये 5 सितारे आज सफलता के मुकाम पर
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    May 29, 2022, 08:40 pm 1 मिनट में पढ़ें
    यशराज फिल्म्स से डेब्यू करने वाले ये 5 सितारे आज सफलता के मुकाम पर
    यशराज फिल्म्स से इन कलाकारों को मिला ब्रेक

    यशराज फिल्म्स (YRF) भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े फिल्म प्रोड्यूसर्स में से एक है। यह प्रोडक्शन हाउस हर साल कई बड़ी फिल्में रिलीज करता है। फिल्म इंडस्ट्री के हर छोटे-बड़े कलाकार की तमन्ना यशराज के साथ काम करने की होती है। यशराज फिल्म्स से किसी कलाकार को ब्रेक मिलना बड़ी बात मानी जाती है। आइए पांच ऐसे बॉलीवुड सितारों के बारे में जानते हैं जिन्हें यशराज ने लॉन्च किया था और आज वे सफलता के मुकाम पर हैं।

    अनुष्का शर्मा

    अनुष्का शर्मा को यशराज फिल्म्स ने 'रब ने बना दी जोड़ी' के साथ बॉलीवुड में लॉन्च किया था। इस फिल्म में अनुष्का ने शाहरुख खान के अपोजिट काम किया था। ग्लैमर, डांस और अभिनय के साथ अनुष्का ने यह रोल बखूबी निभाया था। अनुष्का को ऐक्टिंग का कोई अनुभव नहीं था, लेकिन मेकर्स को सीधी-सादी पंजाबी लड़की के रोल के लिए अनुष्का परफेक्ट लगी थीं। सैंकड़ों लड़कियों के ऑडिशन के बाद इस रोल के लिए अनुष्का को चुना गया था।

    रणवीर सिंह

    रणवीर सिंह ने 2010 में यशराज की फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में वह अनुष्का शर्मा के अपोजिट थे। रणवीर ने पहले कोई बड़ा एक्टिंग या मॉडलिंग प्रोजेक्ट नहीं किया था, लेकिन उनके ऑडिशन से आदित्य चोपड़ा इतना प्रभावित हुए कि उनके साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया। इसके बाद रणवीर ने अपने रोल के लिए कुछ ऐक्टिंग क्लास लीं और दिल्ली विश्वविद्यालय में कुछ समय बिताया।

    अर्जुन कपूर

    अर्जुन कपूर ने 2012 में 'इशकजादे' से डेब्यू किया। इसके पहले यशराज ने अर्जुन को एक अन्य फिल्म 'वायरस दीवान' के लिए साइन किया था। अर्जुन इस फिल्म से ही अपना डेब्यू करने वाले थे, लेकिन 'वायरस दीवान' बंद हो गई और यशराज ने 'इशकजादे' से अर्जुन को लॉन्च किया। इससे पहले अर्जुन असिस्टेंट डायरेक्टर का काम करते थे। 'कल हो न हो', 'नो एंट्री', 'वॉन्टेड', 'सलाम ए इश्क' जैसी फिल्मों में अर्जुन पर्दे के पीछे काम कर चुके हैं।

    भूमि पेडनेकर

    यशराज की 'दम लगा के हईशा' भूमि पेडनेकर की पहली फिल्म थी। भूमि ने आयुष्मान खुराना के अपोजिट अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए भूमि ने बेस्ट डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड, स्क्रीन अवॉर्ड और जी सिने अवॉर्ड अपने नाम किया था। इसके बाद भूमि ने 'शुभ मंगल सावधान', 'टॉयलेट एक प्रेम कथा', 'सांड की आंख', 'बाला', 'पति पत्नी और वो' जैसी सफल फिल्में कीं। उन्होंने अपने अभिनय के साथ-साथ फिल्मों के सलेक्शन से अपनी अलग पहचान बनाई है।

    परिणीति चोपड़ा

    परिणीति चोपड़ा ने यशराज की फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' से अपने फिल्मी सफर की शुरूआत की थी। यह रणवीर सिंह की दूसरी फिल्म थी। डेब्यू के बाद परिणीति यशराज की 'इशकजादे' में नजर आईं। इस फिल्म से परिणीति ने पर्दे पर पहचान बनाई। परिणीति अब अपनी अगली फिल्म 'चमकीला' में नजर आएंगी। हाल ही में वह रणबीर कपूर स्टारर 'ऐनिमल' से बाहर हो गईं। परिणीति प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन हैं और अक्सर उनकी फैमिली फोटोज में दिखती हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    अनुष्का शर्मा
    रणवीर सिंह
    परिणीति चोपड़ा

    ताज़ा खबरें

    फरवरी में भारत की इन खूबसूरत जगहों पर एक बार जरूर जाएं घूमने ट्रैवल टिप्स
    क्वालकॉम स्नैपड्रैगन डिजिटल चेसिस कॉन्सेप्ट कार आई सामने, प्रीमियम केबिन के साथ मिलेगा फ्यूचरिस्टिक लुक लग्जरी कार
    गणतंत्र दिवस: 'स्वदेश' से 'गांधी' तक, ये हैं OTT पर देखने वालीं टॉप-5 IMDb फिल्में रंग दे बसंती
    जियो और एयरटेल यूजर्स के लिए किफायती प्लान, मिलेगा प्रतिदिन 2.5GB डाटा और OTT सब्सक्रिप्शन भारती एयरटेल

    बॉलीवुड समाचार

    जावेद अख्तर ने किया याद, मीना कुमारी के अवॉर्ड्स लेकर देखते थे आइना जावेद अख्तर
    आलिया भट्ट की 'राजी' से 'मिशन मजनू' की तुलना पर बोले सिद्धार्थ मल्होत्रा सिद्धार्थ मल्होत्रा
    कंगना रनौत ने पूरी की 'इमरजेंसी' की शूटिंग, कहा- फिल्म के लिए गिरवी रखी सारी संपत्ति कंगना रनौत
    जयंती विशेष: सुशांत सिंह राजपूत के पांच किरदार, जो कराते हैं उनकी मौजूदगी का अहसास सुशांत सिंह राजपूत

    अनुष्का शर्मा

    अनुष्का शर्मा पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट, आयकर विभाग से जुड़ा है मामला आयकर विभाग
    शाहरुख से लेकर अनुष्का तक, इस साल पर्दे पर वापसी कर रहे ये पांच बॉलीवुड सितारे फरदीन खान
    विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहुंचे वृंदावन, बाबा नीम करोली का आशीर्वाद लिया विराट कोहली
    अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश को डेट कर रही हैं तृप्ति डिमरी, शेयर की तस्वीर तृप्ति डिमरी

    रणवीर सिंह

    रणवीर सिंह ने YRF से फिर मिलाया हाथ? पिछले साल एजेंसी से हुए थे अलग यशराज फिल्म्स
    रणवीर सिंह होंगे रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' का हिस्सा- रिपोर्ट अजय देवगन
    करण जौहर ने बताया गणित, कैसे फ्लॉप होने पर भी फिल्मों से होता है मुनाफा? करण जौहर
    बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'अवतार 2' बनी दर्शकों की पहली पसंद, बुरी तरह पिटी 'सर्कस' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    परिणीति चोपड़ा

    इम्तियाज अली की फिल्म 'चमकीला' का हिस्सा बने राहुल मित्रा, कैमियो रोल में आएंगे नजर इम्तियाज अली
    OTT और थिएटर में इस हफ्ते देखें ये फिल्में और वेब सीरीज OTT प्लेटफॉर्म
    परिणीति चोपड़ा की 'कोड नेम तिरंगा' 16 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर हो सकती है रिलीज नेटफ्लिक्स
    परिणीति चोपड़ा-दिलजीत दोसांझ 11 दिसंबर से शुरू करेंगे अमर सिंह चमकीला की बायोपिक की शूटिंग दिलजीत दोसांझ

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023