फिल्म 'सूबेदार' का पहला गाना जारी, रौब जमाते अनिल कपूर का अंदाज देखने लायक
क्या है खबर?
अनिल कपूर अपनी आगामी फिल्म 'सूबेदार' को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा बटोर रहे हैं। 11 फरवरी को इसका टीजर जारी किया गया था, जिसमें अभिनेता के किरदार की एक झलक देखने को मिली थी। अब निर्माताओं ने फिल्म का पहला गाना 'लल्ला' जारी किया है। इसमें अभिनेता का रौबदार अंदाज देखने लायक है। अमेजन प्राइम वीडियो पर आने वाली इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म के निर्दशन की कमान सुरेश त्रिवेनी ने संभाली है, जबकि अनिल इसके सह-निर्माता हैं।
गाना
विशाल ददलानी की आवाज जानदार, 'लल्ला' को बताया शानदार
'सूबेदार' का पहला गाना 'लल्ला', जिसे विशाल ददलानी की बुलंद आवाज में गाया गया है, अब लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसे टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर साझा किया गया है। रोहन विनायक ने संगीत दिया है, और ऋषि उपाध्याय ने गाने के बोल लिखे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वाह...विशाल ददलानी की आवाज।' एक अन्य ने लिखा, 'अनिल कपूर वापस आ गए।' बता दें, फिल्म 5 मार्च को रिलीज होगी। राधिका मदान भी इसका अहम हिस्सा हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Lalla tu humse na bhidiyo…🔥#Lalla song out nowhttps://t.co/jH60keLPxK@AnilKapoor #RadhikkaMadan @sureshtriveni78 @vikramix @PrimeVideoIN @Abundantia_Ent @openingimage @akfcnetwork #AdityaRawal #MonaSingh #SaurabhShukla @malikfeb @khushsundar #PrajwalChandrashekar… pic.twitter.com/fR1GfLFgy4
— T-Series (@TSeries) February 19, 2026