NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'स्त्री 2' देखने में दर्शकों को आएगा दोगुना मजा, जानिए अभिषेक बनर्जी ने क्या-क्या कहा
    अगली खबर
    'स्त्री 2' देखने में दर्शकों को आएगा दोगुना मजा, जानिए अभिषेक बनर्जी ने क्या-क्या कहा
    'स्त्री 2' पर आया नया अपडेट (तस्वीर: एक्स/@IMP_poster)

    'स्त्री 2' देखने में दर्शकों को आएगा दोगुना मजा, जानिए अभिषेक बनर्जी ने क्या-क्या कहा

    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 13, 2024
    06:44 pm

    क्या है खबर?

    जल्द ही कई फिल्मों के सीक्वल रिलीज होंगे, जिनमें से एक 'स्त्री 2' है, जिसकी राह दर्शक लंबे समय से देख रहे हैं। हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' की कहानी ने दर्शकों को डराने के साथ-साथ खूब गुदगुदाया था।

    जब से 'स्त्री 2' की घोषणा हुई है, दर्शकों का उत्साह चरम पर है। हालांकि, अब जो खबर आ रही है, उससे प्रशंसकों का दिल जरूर टूट जाएगा।

    दरअसल, फिल्म के अभिनेता अभिषेक बनर्जी ने इससे जुड़े कुछ खुलासे किए हैं।

    खुलासा

    'स्त्री 2' ज्यादा मजेदार होगी- अभिषेक

    टाइम्स ऑफ इंडिया से अभिषेक ने कहा, "स्त्री 2' में दोगुना मजा आने वाला है। फिल्म के सारे कलाकार अपने-अपने किरदारों में डूबे हुए हैं। यह 'स्त्री' से ज्यादा धमाकेदार होने वाली है। फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है, लेकिन अभी इसके VFX में काफी वक्त लगेगा।"

    उन्होंने कहा, "निर्देशक अमर कौशिक तब तक फिल्म पर काम करते रहते हैं, जब तक उन्हें पूरी तरह से संतुष्टि नहीं मिलती या वो उससे खुश नहीं हो जाते।"

    अनुभव

    अभिषेक ने बताया दूसरी किस्त में काम करने का अनुभव

    अपने पुराने साथियों के साथ दोबारा काम करने के अनुभव के बारे में अभिषेक बोले, "मैंने अपारशक्ति खुराना और श्रद्धा कपूर के साथ खूब मजा किया। यह एक तरह का पुनर्मिलन था। मैं अपने साथी कलाकारों से कह रहा था कि यह मेरे लिए बहुत पुरानी यादों जैसा था, क्योंकि हम एक बार फिर चंदेरी की गलियों में पहुंच गए थे।"

    बता दें कि 'स्त्री' में अभिषेक ने 'जना' नाम का मजेदार किरदार निभाकर दर्शकों से खूब वाहवाही लूटी थी।

    फिल्म

    पैसा वसूल थी 2018 में आई 'स्त्री'

    2018 में आई 'स्त्री' में राजकुमार और श्रद्धा मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में विजय राज और पंकज त्रिपाठी भी नजर आए थे।

    फिल्म की कहानी मध्य प्रदेश के चंदेरी नाम के गांव की है। इस गांव के हर घर की दीवार पर लाल स्याही से 'ओ स्त्री कल आना' लिखा होता है।

    फिल्म ने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया था। 14 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 180 करोड़ रुपये कमाए थे।

    आगामी फिल्म

    अभिषेक इस फिल्म में भी आएंगे नजर

    अभिषेक कई फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेर चुके हैं। उनकी अदाकारी के रंग पहली बार फिल्म 'रंग दे बसंती' में दिखे।

    इसके बाद 'ड्रीम गर्ल' और 'बाला' जैसी फिल्मों में भी उनकी तारीफ हुई, लेकिन उन्हें पहचान वेब सीरीज 'TVF पिचर्स' में भाटी बनकर मिली। वेब सीरीज 'पाताल लोक' में भी उनके किरदार हथौड़ा त्यागी पर लोगों ने खूब प्यार लुटाया।

    जल्द ही अभिषेक फिल्म 'वेदा' में भी दिखेंगे। इस फिल्म के हीरो जॉन अब्राहम हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्त्री फिल्म
    श्रद्धा कपूर
    अभिषेक बनर्जी
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: कुलदीप यादव का इस संस्करण कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'हाउसफुल' समेत इन बॉलीवुड फिल्मों के बने सबसे ज्यादा सीक्वल, एक के तो 8 भाग आए हाउसफुल फिल्म
    अपने स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं? यहां जानिए तरीका स्मार्टफोन
    IPL 2025, क्वालीफायर-1: RCB ने PBKS को हराकर फाइनल में बनाई जगह, देखिए शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    स्त्री फिल्म

    राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'रूही' का ट्रेलर रिलीज बॉलीवुड समाचार
    श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत 'स्त्री 2' की शूटिंग अगले साल होगी शुरू बॉलीवुड समाचार
    राजकुमार राव ने 'स्त्री 2' को लेकर साझा किया ताजा अपडेट, जल्द शुरू होगी शूटिंग राजकुमार राव
    'स्त्री 2' के साथ होगी हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की वापसी, 'भेड़िया' बन वरुण धवन निभाएंगे अहम किरदार  वरुण धवन

    श्रद्धा कपूर

    रणबीर-श्रद्धा की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' की रिलीज तारीख में नहीं होगा कोई बदलाब रणबीर कपूर
    जन्मदिन विशेष: श्रद्धा कपूर अपनी फिटनेस के लिए फॉलो करती हैं यह डाइट और एक्सरसाइज प्लान डाइट
    जन्मदिन विशेष: श्रद्धा कपूर की इन 5 फिल्मों को मिली है IMDb पर सबसे ज्यादा रेटिंग  जन्मदिन विशेष
    श्रद्धा कपूर ने दिया 'स्त्री 2' को लेकर अपडेट, बताया कैसे हुईं 'स्त्री' के लिए राजी  रणबीर कपूर

    अभिषेक बनर्जी

    त्रिपुरा में ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी के काफिले पर हमला, TMC का भाजपा पर आरोप त्रिपुरा
    तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए बाबुल सुप्रियो, जुलाई में राजनीति से संन्यास का किया था ऐलान तृणमूल कांग्रेस
    'रश्मि रॉकेट' रिव्यू: महिला खिलाड़ियों के 'जेंडर टेस्ट' पर तमाचा है तापसी की यह फिल्म बॉलीवुड समाचार
    ममता बनर्जी बनाम केंद्र सरकार: कोलकाता पुलिस ने ED अधिकारियों को भेजा समन ममता बनर्जी

    बॉलीवुड समाचार

    एकता कपूर की फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' में हुई अभिनव सिंह की एंट्री, देखिए वीडियो एकता कपूर
    दिनेश विजान की रोमांटिक फिल्म के लिए पहली बार साथ आए राजकुमार राव और वामिका गब्बी राजकुमार राव
    अक्षय कुमार साउथ में कदम रखने को तैयार, विष्णु मांचू की फिल्म 'कन्नप्पा' से जुड़े  अक्षय कुमार
    #NewsBytesExplainer: क्या होता है मीट-क्यूट कॉन्सेप्ट, रोमांटिक फिल्मों में होता है जिसका इस्तेमाल? #NewsBytesExplainer
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025