NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / दहेज प्रथा पर होगी सोनाक्षी सिन्हा की वेब फिल्म 'बुलबुल तरंग' की कहानी- रिपोर्ट
    मनोरंजन

    दहेज प्रथा पर होगी सोनाक्षी सिन्हा की वेब फिल्म 'बुलबुल तरंग' की कहानी- रिपोर्ट

    दहेज प्रथा पर होगी सोनाक्षी सिन्हा की वेब फिल्म 'बुलबुल तरंग' की कहानी- रिपोर्ट
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Apr 30, 2021, 07:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    दहेज प्रथा पर होगी सोनाक्षी सिन्हा की वेब फिल्म 'बुलबुल तरंग' की कहानी- रिपोर्ट

    दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने अपने दमदार अभिनय के बदौलत बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। इस अभिनेत्री ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं। वह हाल के दिनों में अपनी वेब फिल्म 'बुलबुल तरंग' को लेकर लाइम लाइट में रही हैं। अब जानकारी सामने आ रही है कि सोनाक्षी की इस वेब फिल्म की कहानी दहेज प्रथा के इर्द-गिर्द बुनी गई है। सोनाक्षी फिल्म में एक छोटे शहर की बिंदास लड़की की भूमिका में दिखेंगी।

    सोशल ड्रामा होगी यह फिल्म

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'बुलबुल तरंग' की कहानी एक सामाजिक कुप्रथा दहेज पर आधारित होगी। एक सूत्र ने कहा, "फिल्म 'बुलबुल तरंग' एक व्यंगात्मक सोशल ड्रामा है, जो दहेज प्रथा के इर्द-गिर्द घूमती है। सोनाक्षी इस फिल्म में एक छोटे शहर की बिंदास और जिंदादिल लड़की का किरदार निभा रही हैं। सोनाक्षी एक ऐसी लड़की के किरदार में दिखेंगी, जो समाज में फैली कुप्रथाओं को बदलने के लिए पूरी तरह से तैयार है।"

    फिल्म का आइडिया सोनाक्षी को आया पसंद

    सूत्र ने आगे बताया कि यह एक आधुनिक जमाने की फिल्म होगी। बताया जा रहा है कि जब फिल्म के लिए सोनाक्षी को अप्रोच किया गया, तो उन्हें इसका आइडिया काफी पसंद आया। फिल्म की पटकथा और फिल्म में मिली भूमिका सोनाक्षी को पसंद आई है। खबरों की मानें तो फिल्म बनाने का पूरा आइडिया सोनाक्षी के दिल को छू गया और इस इसके लिए उन्होंने तुरंत अपनी हामी भर दी है।

    'टॉयलेट एक प्रेम कथा' के निर्देशक करेंगे फिल्म को निर्देशित

    सोनाक्षी की इस वेब फिल्म को 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' के निर्देशक श्री नारायण सिंह निर्देशित करने वाले हैं। यह भी एक सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म थी, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा था।

    इस प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं सोनाक्षी

    सोनाक्षी जल्द ही वेब सीरीज 'फालेन' के साथ अपना डिजिटल डेब्यू करेंगी। इसके अलावा उन्हें मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'हीरा मंडी' में भी देखा जा सकता है। सोनाक्षी को आने वाले समय में अजय देवगन की आगामी फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में देखा जाएगा। यह फिल्म भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है, जिसमें सोनाक्षी को एक गुजराती महिला के किरदार में देखा जाएगा। यह फिल्म भी डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज होगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    मुंबई
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    सोनाक्षी सिन्हा

    मुंबई

    कोरोना वायरस के कारण एक साल से हेमा मालिनी से नहीं मिले अभिनेता धर्मेंद्र बॉलीवुड समाचार
    इरफान की आखिरी फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन' रिलीज के लिए है तैयार- निर्देशक बॉलीवुड समाचार
    अक्षय कुमार की 'बेल बॉटम' सीधे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हो सकती है रिलीज अक्षय कुमार
    मुंंबई: वैक्सीन की कमी के कारण तीन दिनों के लिए बंद हुआ वैक्सीनेशन अभियान महाराष्ट्र

    बॉलीवुड समाचार

    'रंग दे बसंती' फेम सिद्धार्थ को मिली जान से मारने की धमकी, भाजपा पर लगाया आरोप तमिलनाडु
    करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित, अस्पताल में हुए भर्ती स्वास्थ्य
    अनुष्का शर्मा ने दिया था 'थ्री इडियट्स' के लिए ऑडिशन, वायरल हुआ पुराना वीडियो विराट कोहली
    नेटफ्लिक्स के प्रोजेक्ट के साथ प्रोडक्शन में डेब्यू करेंगे शाहिद कपूर, अभिनय भी करेंगे नेटफ्लिक्स

    मनोरंजन

    'कसौटी जिंदगी की 2' फेम साहिल आनंद बने बेटे के पिता, नाम रखा सहराज मुंबई
    जिमी शेरगिल समेत 35 लोगों पर कोरोना नियमों के उल्लंघन करने पर दर्ज हुआ मामला बॉलीवुड समाचार
    'दोस्ताना 2' के बाद कार्तिक आर्यन ने छोड़ी फिल्म 'फैंटम', जानिए कारण बॉलीवुड समाचार
    'खतरों के खिलाड़ी 11' के लिए सबसे अधिक फीस लेने वाले प्रतिभागी बने राहुल वैद्य- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार

    सोनाक्षी सिन्हा

    अजय की 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' 15 अगस्त को OTT पर हो सकती है रिलीज बॉलीवुड समाचार
    अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत के म्यूजिक वीडियो 'दिल है दीवाना' का टीजर रिलीज परिणीति चोपड़ा
    जन्मदिन के एक दिन बाद आमिर खान ने सोशल मीडिया को कहा अलविदा मुंबई
    बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने हाल ही में मुंबई में खरीदा घर मुंबई

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023