Loading...
'वाराणसी': एसएस राजामौली ने दिखाई प्रियंका चोपड़ा की धांसू झलकियां, मुस्कुराए तो सादगी; रूठे तो चिंगारी
'वाराणसी' से प्रियंका चोपड़ा के नए पोस्टर रिलीज

'वाराणसी': एसएस राजामौली ने दिखाई प्रियंका चोपड़ा की धांसू झलकियां, मुस्कुराए तो सादगी; रूठे तो चिंगारी

Jul 18, 2026
12:27 pm

क्या है खबर?

एसएस राजामौली की आगामी भव्य फिल्म 'वाराणसी' को लेकर दर्शकों के बीच भारी उत्सुकता बनी हुई है। इसी बीच फिल्ममेकर ने ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन के खास मौके पर प्रशंसकों को एक बेहद शानदार और बड़ा सरप्राइज दिया है। राजामौली ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म से प्रियंका की नई तस्वीरें साझा की हैं, जिन्होंने इंटरनेट पर आते ही तहलका मचा दिया है और फैंस 'देसी गर्ल' के इस नए अवतार को देख बेहद उत्साहित हैं।

लुक

प्रियंका का 'मंदाकिनी' अवतार

'वाराणसी' में प्रियंका के किरदार का नाम 'मंदाकिनी' है, जिसकी नई झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

फिल्म में उनके इस दमदार किरदार की तारीफ करते हुए राजामौली ने पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा है कि जब 'मंदाकिनी' मुस्कुराती है तो उसके चेहरे पर एक अद्भुत सादगी और नजाकत नजर आती है, लेकिन जब वो नहीं मुस्कुरातीं तो उसकी खामोशी और आंखों में एक ऐसी आग दिखती है, जो किसी भी चुनौती को भस्म कर सकती है।

झलकियां

एक में गंभीर लुक तो दूसरी में पहाड़ों के बीच लगाई छलांग

इससे पहले राजामौली ने एक फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी कर प्रियंका के किरदार से पर्दा उठाया था। अब उन्होंने 2 नई तस्वीरें साझा की हैं, जो इस आगामी महागाथा में उनके शक्तिशाली अवतार की एक गहरी झलक दिखाती हैं।

पहली तस्वीर में प्रियंका एक गंभीर लुक में दिख रही हैं, जहां उनके घुंघराले बाल एक जूड़े में बंधे हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में वो एक खूबसूरत पहाड़ी पृष्ठभूमि वाले खुले मैदान में मुस्कुराते हुए छलांग लगाती हुई दिखाई दे रही हैं।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए राजामौली का पोस्ट

ADVERTISEMENT

धमाका

महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा के साथ राजामौली का महा-धमाका

'RRR' की वैश्विक सफलता के बाद राजामौली 'वाराणसी' लेकर आ रहे हैं, जिसके हीरो महेश बाबू हैं।

इस फिल्म के जरिए प्रियंका पूरे 8 साल बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं।

फिल्म की कहानी मशहूर लेखक विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी है, जो पौराणिक कथाओं, भारतीय लोककथाओं और टाइम ट्रेवल जैसे साइंस-फिक्शन तत्वों का एक अनोखा मिश्रण है।

ये बहुप्रतीक्षित फिल्म 7 अप्रैल, 2027 को दुनियाभर में रिलीज होने के लिए तैयार है।

ADVERTISEMENT