LOADING...
महेश बाबू सुलझाएंगे सदियों पुराना रहस्य, लीक हो गई राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' की पूरी कहानी?
'वाराणसी' पर अब तक का सबसे बड़ा खुलासा

महेश बाबू सुलझाएंगे सदियों पुराना रहस्य, लीक हो गई राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' की पूरी कहानी?

Apr 08, 2026
05:19 pm

क्या है खबर?

एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' को लेकर दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर है। अब इस फिल्म की कहानी से जुड़ा एक ऐसा चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जिसने प्रशंसकों का उत्साह सतावें आसमान पर पहुंचा दिया है। खबरों की मानें तो राजामौली की ये फिल्म महेश बाबू को एक ऐसी 'कॉस्मिक यात्रा' पर ले जाएगी, जो वाराणसी के प्राचीन घाटों से शुरू होकर ब्रह्मांड और समय के गहरे रहस्यों तक पहुंचेगी। आइए जानें लीक हुई कहानी के दिलचस्प पहलू।

कहानी और किरदार

महेश बाबू होंगे शिव भक्त

'बाहुबली' और 'RRR' के निर्देशक राजामौली अपनी फिल्मों की कहानी को लेकर बेहद गोपनीय रहते हैं, लेकिन इस बार फिल्म पर काम कर रही दिग्गज VFX कंपनी 'सिनेसाइट' की एक गलती ने राज खोल दिया। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर फिल्म का एक सारांश साझा किया, जिसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लीक हुई जानकारी के मुताबिक, फिल्म की कहानी एक परम शिव भक्त के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे निश्चित रूप से महेश बाबू निभा रहे हैं।

प्लॉट

वक्त के पार जाएंगे महेश बाबू

ये फिल्म एक शिव भक्त की साहसिक यात्रा पर आधारित है, जो शक्तिशाली ब्रह्मांडीय कलाकृति की तलाश में समय की सीमाओं को लांघकर खतरनाक मिशन पर निकलता है। प्राचीन रहस्यों की कड़ियां जोड़ते हुए उसे एक भयानक सच का एहसास होता है। बड़ा मोड़ तब आता है, जब नायक को पता चलता है कि जिस शक्ति ने उसे भेजा, वो असल में एक शातिर 'मास्टरमाइंड' है, जिसका मकसद पूरे ब्रह्मांड पर राज करना है।

Advertisement

संगम

फिल्म में समय और पौराणिक कथाओं का अद्भुत संगम

ये कहानी फिल्म के टीजर से मेल खाती है, जिसने दर्शकों को अलग-अलग सदियों की झलक दिखाकर हैरान कर दिया था। साफ है कि फिल्म 'टाइम ट्रैवल' पर आधारित होगी, जिसमें भारतीय इतिहास, पौराणिक कथाओं और प्राचीन कहानियों का अद्भुत मेल देखने को मिलेगा और महेश ऐसे शिव भक्त के रोल में होंगे, जो समय पार जाकर एक दैवीय वस्तु की खोज करेगा, लेकिन उसे नहीं पता कि वो किसी बड़े विलेन की वैश्विक साजिश का हिस्सा बन चुका है।

Advertisement

वापसी

प्रियंका चोपड़ा की धांसू वापसी

इस फिल्म के जरिए प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं। वो इसमें'मंदाकिनी' की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म से उनकी झलक पहले ही दर्शकों का दिल चुकी है। प्रियंका का यह किरदार न केवल ग्लैमरस होगा, बल्कि कहानी के 'टाइम ट्रैवल' और 'कॉस्मिक' मिशन में बेहद अहम भूमिका निभाएगा। राजामौली, महेश और प्रियंका की तिकड़ वाली ये बहुप्रतीक्षित पैन इंडिया फिल्म 7 अप्रैल, 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Advertisement