LOADING...
फिल्म 'वाराणसी' पर पड़ा मध्य पूर्व संघर्ष का साया, एसएस राजामौली ने रद्द की शूटिंग
फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग शेड्यूल में हुआ बदलाव

फिल्म 'वाराणसी' पर पड़ा मध्य पूर्व संघर्ष का साया, एसएस राजामौली ने रद्द की शूटिंग

Apr 15, 2026
10:58 am

क्या है खबर?

एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' कई कारणों से लोगों का ध्यान खींच रही है। एक तरफ प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म के जरिए भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं, तो दूसरी ओर फिल्म की पहली झलक ने फैंस को उत्साहित किया हुआ है। हालांकि, 'वाराणसी' की शूटिंग का कुछ हिस्सा अभी भी पूरा होना बाकी है। ताजा रिपाेर्ट के अनुसार, मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के कारण फिल्म का अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल रद्द करना पड़ा है।

बदलाव

शूटिंग योजना में किया गया बदलाव

फिल्मफेयर के मुताबिक, राजामौली ने अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष को देखते हुए मध्य पूर्व क्षेत्र में तय 'वाराणसी' की शूटिंग को रद्द किया है। प्रोडक्शन को फिलहाल के लिए हैदराबाद में स्थानांतरित कर दिया गया है। टीम आगामी दृश्यों की शूटिंग के लिए तेलंगाना के शमशाबाद जाएगी। बता दें, जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा' की शूटिंग भी शमशाबाद में ही हुई थी। राजामौली यहां अपने मौजूदा शेड्यूल के लिए तकनीकी सेटअप तैयार कर रहे हैं।

असर

इन फिल्मों की शूटिंग पर भी पड़ा प्रभास

'वाराणसी' से पहले, अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म 'राका' पर भी मध्य पूर्व संघर्ष का असर पड़ा था। शाहरुख खान की फिल्म 'किंग', एनटीआर की फिल्म 'ड्रैगन' और अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के अंतरराष्ट्रीय शूटिंग शेड्यूल को भी रद्द किया गया था। 'वाराणसी' की बात करें, तो महेश बाबू इस फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे हैं। पृथ्वीराज सुकुमारन विलेन बने हैं। यह 7 अप्रैल, 2027 को तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।

Advertisement