LOADING...
टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का ट्रेलर जारी, जानिए रिलीज तारीख

टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का ट्रेलर जारी, जानिए रिलीज तारीख

Mar 18, 2026
05:50 pm

क्या है खबर?

मार्वल ने स्पाइडर-मैन फ्रैंचाइजी की चौथी फिल्म, 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का आधिकारिक ट्रेलर जारी कर दिया है। अभिनेता टॉम हॉलैंड अपने किरदार पीटर पार्कर की भूमिका में वापसी करने के लिए तैयार हैं। स्पाइडर-मैन के रूप में, हॉलैंड ने 2021 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। इसने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर करीब 190 करोड़ रुपये से ज्यादा कारोबार किया था। अब अभिनेता चौथी किस्त के साथ धमाल मचाने लौट रहे हैं।

रिलीज

जुलाई, 2026 में रिलीज होगी 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे'

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' के ट्रेलर में, स्पाइडर-मैन अपनी खोई पहचान और यादों को वापस लाने के लिए 'मल्टीवर्स' की नई चुनौतियों और खतरनाक दुश्मनों से जूझता दिखाई दे रहा है। पटकथा क्रिस मैककेना और एरिक सोमर्स ने लिखी है, जबकि निर्देशन डेस्टिन डैनियल क्रेटन ने किया है। फिल्म में हॉलैंड के साथ, जेंडाया, सैडी सिंक और लिजा कॉलन-जायस समेत अन्य कलाकारों की वापसी होगी। यह 31 जुलाई को अंग्रेजी भाषा के अलावा, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का ट्रेलर

Advertisement