Loading...
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' फिर मचाएगी सिनेमाघरों में तहलका, नई फुटेज के साथ होगी रिलीज
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' फिर से होगी रिलीज

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' फिर मचाएगी सिनेमाघरों में तहलका, नई फुटेज के साथ होगी रिलीज

Sep 29, 2026
11:31 am

क्या है खबर?

मार्वल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' जुलाई, 2026 में सिनेमाघरों में आई थी। सुपरहीरो पर आधारित टॉम हॉलैंड अभिनीत इस फिल्म ने दुनियाभर में 2.5 अरब डॉलर (लगभग 24,000 करोड़ रुपये) का शानदार कारोबार कर लिया है। ताजा खबर है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में अभी और कमाई करने के लिए तैयार है। बताया जा रहा है कि निर्माता जल्द ही फिल्म को इसके नए फुटेज के साथ दोबारा से सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे।

मौका

सिनेमाघरों में दोबारा से दस्तक देगी फिल्म

वैरायटी इंडिया के मुताबिक, हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' 2026 के आखिर में कुछ 'अतिरिक्त फुटेज' के साथ सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी। इस अपडेट ने अभी से फैंस को उत्साहित कर दिया है।

हालांकि, फिल्म निर्माताओं ने अब तक इसकी आधिकारिक रिलीज तारीख का ऐलान नहीं किया है।

बता दें कि टॉम अभिनीत यह फिल्म मार्वल स्टूडियोज और सोनी पिक्चर्स का संयुक्त निर्माण है, जिनके पास 90 के दशक से 'स्पाइडर-मैन' के अधिकार मौजूद हैं।

समर्थन

'एवेंजर्स: डूम्सडे' के लिए फायदेमंद हो सकती है फिल्म

रिपोर्ट के अनुसार, अगर 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' को दिसंबर, से पहले दोबारा रिलीज किया जाता है, तो इससे मार्वल को अपनी बहुचर्चित फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' के लिए और ज्यादा समर्थन जुटाने में मदद मिल सकती है।

18 दिसंबर, 2026 को रिलीज हो रही यह फिल्म रॉबर्ट डाउनी जूनियर की फ्रेंचाइजी में वापसी का प्रतीक है।

'स्पाइडर-मैन' की बात करें, तो 30 जुलाई को भारत में रिलीज होकर इसने 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है।

ADVERTISEMENT