'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का नया ट्रेलर जारी, रहस्यमय विलेन बढ़ाने आया पीटर पार्कर की मुश्किलें
क्या है खबर?
मार्वल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का नया ट्रेलर जारी हो गया है। इस बार पीटर पार्कर (टॉम हॉलैंड) स्पाइडी के रूप में, अकेलेपन और एक अदृश्य रहस्यमयी दुश्मन से सामना करते हुए दिख रहे हैं। ट्रेलर में नए संकट और मार्वल के अन्य हीरोज के साथ पीटर के रिश्तों को विस्तार से समझाया गया है। बता दें, यह फिल्म 'स्पाइडर-मैन : नो वे होम' (2021) की घटनाओं के 4 साल बाद की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
ट्रेलर
जानिए कैसा है फिल्म का दूसरा ट्रेलर
ट्रेलर की शुरुआत पीटर से होती है। वह दिनभर अकेले और उदास रहता है, क्योंकि उसकी प्रेमिका MJ (जेंडया) किसी और के साथ आगे बढ़ चुकी है। दूसरी ओर द इनक्रेडिबल हल्क पूरी तरह बेकाबू होते दिखाया गया है। न्यूयॉर्क की सड़कों पर उसके और स्पाइडर-मैन के बीच जबरदस्त लड़ाई दिखती है। आखिर में एक रहस्यमयी विलेन दिखता है, जो कहानी का सबसे बड़ा ट्विस्ट है। डेस्टिन डैनियल क्रेटन द्वारा निर्देशित फिल्म भारत में 30 जुलाई, 2026 को रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्रेलर
The world may have forgotten Peter Parker, but he hasn't forgotten them.
— Spider-Man (@SpiderMan) June 17, 2026
Watch the new trailer for #SpiderManBrandNewDay , in theatres July 31. Tickets on sale NOW. pic.twitter.com/UCtNJOVayH