Loading...
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का भारत में महा-रिकॉर्ड, 500 करोड़ पार करने वाली इकलौती फिल्म बनी
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का भारत में महा-रिकॉर्ड, 500 करोड़ पार करने वाली इकलौती फिल्म बनी

Sep 24, 2026
09:32 am

क्या है खबर?

मार्वल की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने अपनी धाकड़ कमाई से भारत में इतिहास रच दिया है। यह हॉलीवुड की इकलौती ऐसी फिल्म बन गई है, जिसने 500 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार कर दिखाया। डेस्टिन डेनियल क्रेटन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में टॉम हॉलैंड मुख्य किरदार में हैं, जिन्होंने पीटर पार्कर (स्पाइडर-मैन) का किरदार निभाया है। फिल्म भारत में 30 जुलाई को रिलीज हुई थी, जबकि दुनियाभर में इसे 31 जुलाई को रिलीज किया गया था।

कमाई

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की कमाई का हाल

सैकनिल्क के मुताबिक, 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में अपने 7 हफ्ते के प्रदर्शन से 500.10 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार कर लिया है।

वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब 598.31 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 334.75 करोड़, दूसरे हफ्ते में 108.65 करोड़, तीसरे हफ्ते में 32 करोड़, चौथे हफ्ते में 13.65 करोड़, 5वें हफ्ते में 6.43 करोड़, 6वें हफ्ते में 2.47 करोड़ और 7वें हफ्ते में 1.37 करोड़ रुपये कमाए थे।

रिकॉर्ड

'धुरंधर' के बाद यह कमाल दिखाने वाली दूसरी फिल्म बनी

2026 में, रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था। अब यह कमाल 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने कर दिखाया है।

टॉम की यह फिल्म इस साल भारत में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है।

इसने भारत में कमाने वाली अन्य हॉलीवुड फिल्मों, 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' (390-483 करोड़), 'एवेंजर्स: एंडगेम' (373-438 करोड़), 'एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर' (227-290 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है।

ADVERTISEMENT