भारत में 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का जलवा बरकरार, जानिए कितनी कर ली कमाई
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। यह अब भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है।
फिल्म ने सिर्फ 17 दिनों में 546.92 करोड़ रुपये कमाकर 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' को पीछे छोड़ दिया है। यह स्पाइडर-मैन एडवेंचर 30 जुलाई को रिलीज हुआ था, जिसने देश भर के दर्शकों का खूब दिल जीता।
3 हफ्तों में दुनिया भर में फिल्म की कमाई हुई इतनी
यह फिल्म सिर्फ 3 हफ्तों में दुनिया भर में 2 अरब डॉलर का आंकड़ा पार कर गई। इसी के साथ, यह 'अवेंजर्स: एंडगेम' के बाद इतनी तेजी से कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है।
इसकी जबरदस्त कामयाबी के पीछे कुछ बड़े फैसले रहे। फिल्म को 6 भाषाओं- इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया गया।
साथ ही, इसे पूरे देश के 5,300 स्क्रीन पर दिखाया गया। प्रीमियम लार्ज फॉर्मेट और 4DX जैसे बेहतरीन सिनेमाई एक्सपीरियंस पर भी खास जोर दिया गया। सोनी पिक्चर्स रिलीजिंग इंटरनेशनल इंडिया के जनरल मैनेजर और हेड, शोनी पंजिकरन ने बताया कि, 'स्पाइडर-मैन के लिए लोगों का जो प्यार है और बड़े पर्दे पर फिल्म देखने का जुनून, वह इस बार वाकई रंग लाया है।'