रवि तेजा के इस तेलुगु शब्द पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
साउथ के जाने माने अभिनेता रवि तेजा को 'इरुमुदी' फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में एक तेलुगु शब्द का इस्तेमाल करने के बाद सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
दरअसल, उन्होंने एक ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया है जो तेलंगाना के कुछ इलाकों में बच्चों के लिए तो प्यार भरा माना जाता है, लेकिन अगर यही शब्द महिलाओं के लिए बोला जाए तो इसे अपमानजनक समझा जाता है।
यही वजह है कि उनकी बात कई लोगों को पसंद नहीं आई।
लोगों की राय बंटी
रवि ने उस निकनेम को एक बार नहीं, बल्कि 2 बार दोहराया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर काफी बहस छिड़ गई।
कुछ लोगों का मानना है कि एक बच्चे के साथ ऐसे शब्द का इस्तेमाल करना सही नहीं था, वहीं कुछ अन्य लोगों का कहना है कि उन्होंने सिर्फ मजाक में ऐसा किया था और उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था।
खुद नक्षत्र ने इस बात पर कहा कि उन्हें उस शब्द का अर्थ नहीं पता था और रवि ने जवाब में कहा कि वह उन्हें बाद में इसका मतलब बता देंगे।