Loading...
इन साउथ कलाकारों के बच्चाें ने अभिनय छोड़ पर्दे के पीछे संभाली कमान, बनाई अलग पहचान
इन स्टार किड्स ने कैमरे के पीछे चुनी अपनी राह

इन साउथ कलाकारों के बच्चाें ने अभिनय छोड़ पर्दे के पीछे संभाली कमान, बनाई अलग पहचान

Oct 07, 2026
09:37 am

क्या है खबर?

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के बेटे जेसन संजय अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'सिग्मा' को लेकर चर्चा में हैं। यह बतौर निर्देशन उनकी पहली फिल्म है, जिसके जरिए उन्हाेंने सिनेमा में अपनी शुरुआत की है। फिल्म में संदीप किशन और फारिया अब्दुल्ला ने मुख्य किरदार निभाया है। दक्षिण सिनेमा में कई सितारे हैं, जिनके बच्चों ने अभिनय को न चुनकर पर्दे के पीछे रहकर अलग पहचान बनाई है। आइए ऐसे ही स्टार किड्स पर एक नजर डालते हैं।

#1 & #2

'अकीरा नंदा' और 'महाधन भूपतिराजू'

अभिनेता-राजनेता पवन कल्याण के बेटे अकीरा नंदन को आने वाले समय के भावी अभिनेता के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद उन्होंने संगीत में रुचि दिखाई है। अकीरा पियानो बजाने के लिए जाने जाते हैं।

सुपरस्टार रवि तेजा के बेटे महाधन भूपतिराजू ने अभिनय के बजाए पर्दे के पीछे रहने का फैसला किया है। वह संदीप रेड्‌डी वांगा की आगामी फिल्म 'स्पिरिट' के निर्देशन दल से जुड़े हैं, जिसमें प्रभास नजर आएंगे।

#3 & #4

'आनंदिता सुंदर' और 'रिया शिबू'

दिग्गज अभिनेत्री खुशबू सुंदर और फिल्म निर्माता सुंदर सी की बेटी आनंदिता सुंदर भी कैमरे के पीछे काम करने के लिए जानी जाती हैं।

उन्हें फिल्म निर्माण और सहायक निर्देशन का अनुभव है। उन्होंने मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन: पार्ट I', 'पार्ट II' और 'ठग लाइफ' में काम किया है।

फिल्म निर्माता शिबू थमीन्स की बेटी रिया शिबू ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म निर्माण क्षेत्र से की थी। उन्होंने बचपन से इस क्षेत्र में अनुभव हासिल किया।

ADVERTISEMENT

#5

'दीया'

साउथ सुपरस्टार सूर्या और ज्योतिका की बेटी दीया सूर्या ने भी फिल्म निर्माण में दिलचस्पी दिखाई है। उन्होंने अपने माता-पिता के नक्शेकदम पर न चलने का फैसला किया और कैमरे के पीछे रहकर कहानी कहने की कोशिश की है।

दीया ने महिला प्रकाश तकनीशियनों और अन्य क्रू सदस्यों पर केंद्रित एक डॉक्यूमेंट्री पर काम किया है।

उन्होंने अपने पारिवारिक बैनर '2डी एंटरटेनमेंट' के तहत बनी डॉक्यू-ड्रामा शॉर्ट फिल्म 'लीडिंग लाइट' से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा है।

ADVERTISEMENT