NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / महेश बाबू, अनुष्का शेट्टी सहित साउथ के ये फेमस सुपरस्टार्स बॉलीवुड में नहीं करना चाहते काम
    अगली खबर
    महेश बाबू, अनुष्का शेट्टी सहित साउथ के ये फेमस सुपरस्टार्स बॉलीवुड में नहीं करना चाहते काम

    महेश बाबू, अनुष्का शेट्टी सहित साउथ के ये फेमस सुपरस्टार्स बॉलीवुड में नहीं करना चाहते काम

    लेखन स्वाति पाण्डेय
    Aug 25, 2019
    09:51 pm

    क्या है खबर?

    आज बॉलीवुड में कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत साउथ सिनेमा से की थी।

    इनमें दीपिका पादकोण और प्रियंका चोपड़ा जैसी अभिनेत्रियों का नाम शामिल हैं।

    वहीं, रजनीकांत, चिरंजीवी और राम चरण जैसे अभिनेता भी हैं जो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना हाथ आजमा चुके हैं।

    लेकिन वहीं, साउथ के कुछ फेमस स्टार्स भी हैं जो साफ कर चुके हैं कि बॉलीवुड के लिए वह उत्सुक नहीं हैं।

    आइये जानते हैं इन स्टार्स के बारे में।

    #1

    महेश बाबू

    दो साल पहले रिपोर्ट्स सामने आईं थीं कि महेश बाबू 'बिजनेसमैन' के हिंदी रीमेक से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे।

    इन खबरों पर रिएक्शन देते हुए महेश ने कहा था कि वह जब तक भी एक्टिंग कर रहे हैं तब तक सिर्फ तेलुगू सिनेमा में ही काम करेंगे।

    उन्होंने यह भी कहा था कि वह भविष्य में भी किसी हिंदी फिल्म में काम नहीं करेंगे। तेलुगू इंडस्ट्री को वह कभी नहीं छोड़ेंगे।

    #2

    अनुष्का शेट्टी

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का शेट्टी अब तक बॉलीवुड के कई ऑफर ठुकरा चुकी हैं।

    दो साल पहले अनुष्का ने साफ कहा था कि उनके पास बॉलीवुड फिल्मों के लिए डेट्स नहीं हैं।

    दरअसल, उनसे सवाल किया गया था क्या उनका भी अपनी कंटेप्रेरसीज की तरह बॉलीवुड का प्लान है तो इसके जवाब में उन्होंने कहा था, "मेरे पास तमिल और तेलुगू में कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं। मेरे पास बॉलीवुड के लिए कोई डेट्स नहीं हैं।"

    #3

    समन्था अक्किनेनी

    साउथ की फेमस अभिनेत्री समन्था अक्किनेनी की भी बॉलीवुड फिल्मों में काम करने का इरादा नहीं है।

    जब उनसे पूछा गया था कि क्या उनका हिंदी फिल्मों में काम करने का कोई इरादा है तो उन्होंने साफ कहा था कि 'कभी नहीं'।

    उन्होंने कहा था कि वह चेन्नई से हैं तो वह अपने लोगों और संस्कृति को और अच्छे से समझ रही हैं और इसी को और अच्छे से पर्दे पर ढालने की कोशिश कर रही हैं।

    #4

    यश

    बड़ी ब्लॉकबस्टर केजीएफ (KGF) देने वाले अभिनेता यश का भी बॉलीवुड फिल्मों में काम करने का कोई इरादा नहीं है।

    जब उनसे पूछा गया था कि क्या वह मुंबई के किसी फिल्मनिर्माता या एक्टर के साथ काम करने वाले हैं।

    इस पर यश ने कहा था कि वह विशेष रूप से बॉलीवुड के लिए उत्सुक नहीं हैं। वह कन्नड़ सिनेमा में खुश हैं।

    उन्होंने कहा था कि मेरा काम कहानी बताना है उसके लिए बॉलीवुड में काम करना जरूरी नहीं।

    #5

    अल्लू अर्जुन

    तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन कोे उनके अभिनय के साथ-साथ डांसिंग और स्टाइलिंग के लिए भी जाना जाता है।

    'गोलमाल' की शूटिंग से पहले रोहित शेट्टी, अर्जुन की फिल्म के सेट्स पर गए थे। इसके बाद अल्लू के बॉलीवुड में डेब्यू की अफवाहें आईं थीं। लेकिन ऐसा हुआ नहीं और ना लगता है कि ऐसा कुछ होने वाला भी है।

    वहीं, साउथ में उनकी पॉपुलरिटी पर ध्यान दिया जाए तो शायद उनको बॉलीवुड में उतनी दिलचस्पी होगी भी नहीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दीपिका पादुकोण
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    प्रियंका चोपड़ा

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    दीपिका पादुकोण

    क्या प्रेग्नेंट हैं दीपिका पादुकोण? मेट गाला की इस तस्वीर से शुरू हुए चर्चे बॉलीवुड समाचार
    पहली बार बनने जा रही सलमान-दीपिका की जोड़ी, इस फिल्म में दिखेंगे साथ! बॉलीवुड समाचार
    मेट गाला में जिस ड्रेस के लिए प्रियंका हुईं ट्रोल उसकी कीमत उड़ा देगी आपके होश बॉलीवुड समाचार
    शादी के बाद इस फिल्म में पहली बार नजर आएगी रणवीर-दीपिका की जोड़ी! बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    रात मेें चश्मा पहनने को लेकर अर्जुन कपूर ने कैटरीना कैफ को किया ट्रोल मनोरंजन
    लता मंगेश्कर ने पूछा सवाल, "जब मैं रिटायर नहीं हुई तो धोनी क्यों?" क्रिकेट समाचार
    करण का खुलासा, 'कुछ कुछ होता है' के रीबूट में इन स्टार्स को चाहते हैं देखना शाहरुख खान
    करीना और बेटे तैमूर संग सैफ ने इस तरह मनाया जन्मदिन, देखें जश्न की तस्वीरें सैफ अली खान

    मनोरंजन

    दुनिया के मोस्ट हैंडसम मैन 2019 की लिस्ट में यह बॉलीवुड अभिनेता टॉप पर बॉलीवुड समाचार
    क्या! तापसी पन्नू ने की कंगना रनौत की तारीफ, कहा, इस कारण उनसे हुई प्रेरित बॉलीवुड समाचार
    जिया खान की मौत पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री सीरीज़, छह साल पहले की थी आत्महत्या बॉलीवुड समाचार
    अगले साल इस सुपरमॉडल से शादी करेंगे आदित्य रॉय कपूर, जल्द होगी सगाई! बॉलीवुड समाचार

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा के जेठ जो जोनास ने सोफी से की शादी, पढ़ें वेडिंग की सारी डिटेल हॉलीवुड समाचार
    दीपिका, प्रियंका, विराट समेत इन सेलेब्रिटीज ने जीते इंस्टाग्राम 2019 के अवॉर्ड्स, पढ़ें पूरी लिस्ट दीपिका पादुकोण
    बिलबोर्ड अवॉर्ड 2019 में शामिल हुई प्रियंका चोपड़ा के पहनावे की कीमत जानकार हो जाएँगे हैरान बॉलीवुड समाचार
    ऐश्वर्या राय की हमशक्ल है ये विदेशी मॉडल, देेखकर खा जाएंगे चकमा! बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025