Loading...
साउथ सिनेमा में एंट्री को तैयार स्टार किड्स, कोई एक्टिंग तो कोई निर्देशन से मचाएगा धमाल
साउथ के मशहूर सितारों के बच्चे अब करेंगे फिल्मी डेब्यू

साउथ सिनेमा में एंट्री को तैयार स्टार किड्स, कोई एक्टिंग तो कोई निर्देशन से मचाएगा धमाल

Sep 19, 2026
06:49 pm

क्या है खबर?

साउथ सिनेमा में स्टार किड्स की नई पीढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार है। कुछ युवा कलाकार कैमरे के सामने अभिनय की शुरुआत कर रहे हैं, जबकि कुछ निर्देशन और निर्मता जैसे क्षेत्रों में कदम रख रहे हैं। मोहनलाल, रजनीकांत और विजय जैसे दिग्गज सितारों के परिवारों से जुड़े कई नाम इन दिनों चर्चा में हैं। ऐसे में आइए जानते हैं साउथ के उन स्टार किड्स के बारे में।

#1 & #2

जेसन संजय और हंसिका कृष्णा

मुख्यमंत्री विजय के बेटे तमिल एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'सिग्मा' के जरिए निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। अभिनय से अलग क्षेत्र चुनते हुए वो फिल्म इंडस्ट्री में नई राह तलाश रहे हैं। ये फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मलयालम अभिनेता कृष्णा कुमार की बेटी और अभिनेत्री अहाना कृष्णा की बहन हंसिका कृष्णा जल्द ही अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाली हैं। वो एक आगामी मलयालम फिल्म से अपना फिल्मी सफर शुरू करेंगी।

#3 & #4

यात्रा राजा और विस्मया मोहनलाल

धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत के बेटे तथा सुपरस्टार रजनीकांत के नाती यात्रा राजा जल्द फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके डेब्यू प्रोजेक्ट को धनुष निर्मित करेंगे। फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन में है और यात्रा लुक टेस्ट पूरा कर चुके हैं।

मोहनलाल की बेटी विस्मया मोहनलाल ने मलयालम एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'थुडक्कम' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा है। जूड एंथनी जोसेफ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक्शन से भरपूर भूमिका निभाती नजर आएंगी।

ADVERTISEMENT

जानकारी

अर्जित शंकर

निर्देशक शंकर के बेटे अर्जित शंकर फिल्म 'लवर बॉय' से अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। अशोक के निर्देशन में बन रही यह रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म उनके डेब्यू का मौका होगी। इसमें कृति शेट्टी मुख्य अभिनेत्री की भूमिका में नजर आएंगी।

ADVERTISEMENT