Loading...
'धुरंधर' के दौर में भी क्यों जरूरी हैं पारिवारिक फिल्में? सूरज बड़जात्या ने बताया
सूरज बड़जात्या ने की 'धुरंधर' की तारीफ

'धुरंधर' के दौर में भी क्यों जरूरी हैं पारिवारिक फिल्में? सूरज बड़जात्या ने बताया

Nov 19, 2026
04:05 pm

क्या है खबर?

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर हिंदी सिनेमा के लिए सफलता का नया मानक कायम किया है। हालांकि, फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या का मानना है कि दर्शकों के बीच हर तरह की फिल्मों की अपनी जगह है। इनमें पारिवारिक मनोरंजन वाली फिल्में भी शामिल हैं, जिनके लिए वह खास पहचान रखते हैं। हाल ही में बातचीत में उन्होंने 'धुरंधर' की सफलता की सराहना की और कहा कि दर्शक उनकी आगामी फिल्म जैसी कहानियां भी देखना चाहते हैं।

तारीफ

सूरज ने की 'धुरंधर' की तारीफ

सूरज ने कहा, "हर फिल्म की अपनी जगह होती है। 'धुरंधर' अपने आप में अच्छी है। यह एक बेहतरीन फिल्म है, लेकिन दर्शकों को 'धुरंधर' के साथ-साथ इस तरह की फिल्म की भी जरूरत है। मुझे हमेशा यही सिखाया गया है कि फिल्म की कमाई को लेकर परेशान नहीं होना चाहिए और ऐसी मनोरंजक फिल्में बनानी चाहिए, जिनके लिए लोग अपना दिवाली बोनस खर्च करते हैं। युवा फिल्म निर्माताओं ने मुझे इस पेशे में भरोसा रखना सिखाया है।"

चाहत

सूरज चाहते हैं ये चीज

सूरज ने आगे कहा, "अगर एक फिल्म नहीं चलती, तो दूसरी चल जाएगी। असल में कहानी काम करती है, न कि फिल्म बनाने वाला। एक युवा फिल्म निर्माता के तौर पर, मैं 'नंबर 1' फिल्म बनाने के बारे में सोचता था, लेकिन 61 साल की उम्र में अब मुझे ऐसा कोई डर नहीं है। मैं चाहता हूं कि फिल्म लोगों के दिलों को छू ले। मेरी यही इच्छा है कि दर्शक सिनेमाघरों में आएं और परिवार के साथ फिल्म देखें।"

ADVERTISEMENT

रिलीज

कब रिलीज होगी सूरज की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया'?

सूरज द्वारा निर्देशित फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' में आयुष्मान खुराना और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

फिल्म में अनुपम खेर, सीमा पाहवा, सुप्रिया पाठक, सौम्या टंडन और स्वानंद किरकिरे जैसे कलाकार भी शामिल हैं। यह पारिवारिक मनोरंजन फिल्म 27 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसकी कहानी उस पुरानी धारणा पर सवाल उठाती है, जिसके अनुसार शादी के बाद एक महिला को अपना मायका छोड़कर अपने पति के परिवार के साथ रहने जाना पड़ता है।

ADVERTISEMENT