'इंसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर' का अंतिम ट्रेलर जारी, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म
क्या है खबर?
सोनी पिक्चर्स ने 'इनसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर' का अंतिम और हिंदी ट्रेलर जारी कर दिया है। इसे 'इंसिडियस' फ्रैंचाइजी की अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म बताया जा रहा है, जिसका निर्देशन जैकब चेस ने किया है। साथ में रिलीज तारीख भी आ गई है। फिल्म में अमेलिया ईव, लिन शाये और ब्रैंडन पेरिया मुख्य किरदारों में हैं। ट्रेलर ने यूट्यूब पर आते ही तहलका मचा दिया है और लोग इसकी तुलना मार्वल फिल्मों से कर रहे हैं।
ट्रेलर
डर, दहशत और आत्माओं के रहस्य से भरपूर होगी फिल्म
'इंसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर' इस फ्रैंचाइजी की 6वीं किस्त है, जो पौराणिक कथाओं से जुड़ी है।
यूट्यूब पर आया ट्रेलर 'जेम्मा' नाम की लड़की से सामना कराता है, जो आत्माओं की दुनिया से राक्षसों को असल दुनिया में ले आती है। फिर खुद को पुरानी बचाने की कोशिश करती है।
इसमें भूत-प्रेत, डरावने, हिंसक और दिल दहलाने वाले दृश्यों की भरमार है।
ये फिल्म 21 अगस्त, 2026 को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्रेलर
Evil found a way out.
— Sony Pictures India (@SonyPicsIndia) August 6, 2026
The final trailer has come for our world. #Insidious: Out Of The Further - exclusively in cinemas this August 21, in English, Hindi, Tamil and Telugu.https://t.co/bK1aCBFgzN