सोनू सूद हुए 'धुरंधर 2' के मुरीद, आदित्य धर को इस बात के लिए दिया धन्यवाद
क्या है खबर?
रणवीर सिंह अभिनीत 'धुरंधर 2' सिर्फ दर्शकों का नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा के सितारों का दिल भी जीत रही है। हाल ही में, अभिनेता सोनू सूद ने फिल्म देखी और निर्देशक आदित्य धर को ऐसी फिल्म बनाने के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने पोस्ट में बताया कि फिल्म को देखने के बाद उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई। 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और इसने 4 दिनों में 400 करोड़ कमाए लिए हैं।
पोस्ट
सोनू सूद ने पोस्ट में लिखी ये बात
अभिनेता ने 'धुरंधर 2' की तारीफ करते हुए पोस्ट एक्स पर साझा किया है। उन्होंने लिखा, ''धुरंधर 2' देखकर मेरे चेहरे पर मुस्कान आ गई... बहुत सम्मान! आदित्य धर, हमें यह याद दिलाने के लिए धन्यवाद कि महान सिनेमा न सिर्फ आपको रोमांचित करता है, बल्कि आपका दिल जीत लेता है। शाबाश मेरे भाई!' दिसंबर, 2025 में इसकी पहली किस्त 'धुरंधर' रिलीज हुई थी। उस वक्त भी अभिनेता खुद को फिल्म की तारीफ करने से नहीं रोक पाए थे।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Dhurendar 2 had me smiling…huge respect to @AdityaDharFilms for reminding us that great cinema doesn’t just thrill you, it wins you over. Well done my brother 🤗
— sonu sood (@SonuSood) March 23, 2026
तारीफ
आलिया भट्ट ने भी 'धुरंधर 2' की तारीफ की
आलिया भट्ट ने 'धुरंधर' फिल्म की तारीफ करने में बहुत वक्त लिया था जिसके लिए वह ट्रोल भी हुई थीं। हालांकि, सीक्वल की तारीफ में देरी न करते हुए अभिनेत्री ने अपनी प्रतिक्रिया साझा कर दी है। उन्होंने रणवीर की तारीफ उनका फिल्म से लुक साझा किया है। साथ में कैप्शन लिखा, 'जसकीरत सिंह रंगी और यह पल... सब कुछ है। निर्देशक और अभिनेता के कंप्लीट तालमेल का जादू। फिल्म की ऐतिहासिक कमाई के लिए धुरंधर की टीम को बधाई।'