Loading...
शरद कपूर के घर जाकर सोनू सूद ने की मुलाकात, जाना अभिनेता का हाल; देखें वीडियो
शरद कपूर की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद

शरद कपूर के घर जाकर सोनू सूद ने की मुलाकात, जाना अभिनेता का हाल; देखें वीडियो

Nov 16, 2026
06:07 pm

क्या है खबर?

'जोश' फिल्म के अभिनेता शरद कपूर हाल ही में अपने 4 पालतू कुत्तों से अलग होने के कारण चर्चा में आए थे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते उनसे दूरी बनाने का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद शरद ने बॉलीवुड के अपने साथियों से भावुक अपील करते हुए काम मांगा। उनकी इस अपील के एक दिन बाद अभिनेता सोनू सूद उनसे मिलने पहुंचे। दोनों की मुलाकात और बातचीत को पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।

बात

सोनू ने शरद से उनकी सेहत के बारे में की बात

सोशल मीडिया पर सामने आए पैपराजी वीडियो में सोनू, शरद के साथ बैठकर बातचीत करते नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि वह उनकी सेहत का हाल पूछ रहे हैं।

इस दौरान शरद ने सोनू से अपने पैर के इलाज के बारे में भी बात की। बातचीत के बाद दोनों ने गर्मजोशी से एक-दूसरे को गले लगाया।

इसके बाद सोनू उन्हें उनकी बिल्डिंग तक छोड़ने गए। इस दौरान शरद वॉकर के सहारे चलते दिखाई दिए।

ट्विटर पोस्ट

पोस्ट यहां देखें

ADVERTISEMENT

मदद

सोनू कर रहे हैं शरद की मदद

फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, सोनू ने शरद के लिए दवाइयों का इंतजाम किया है। बताया जा रहा है कि सोनू, शरद की मौजूदा स्थिति को समझने में काफी दिलचस्पी ले रहे हैं और खुद उनकी सेहत पर नजर रखे हुए हैं।

बता दें शरद पिछले 2 साल से गंभीर चोट के कारण बिस्तर पर हैं। लंबे समय से काम न मिलने के कारण वो डिप्रेशन से भी जूझ रहे हैं।

ADVERTISEMENT