रोहित शेट्टी को मिली धमकी पर सोनू सूद बोले- वो खुद खतरों के खिलाड़ी हैं
क्या है खबर?
मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी को मिली एक कथित धमकी के बाद बॉलीवुड गलियारों में हलचल तेज हो गई है। इस बीच उनके करीबी दोस्त और अभिनेता सोनू सूद रोहित के समर्थन में सामने आए हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान सोनू सूद ने इस पूरी स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए फैंस को आश्वस्त किया और कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है, सब ठीक है। उन्हाेंने रोहित को खतरों का खिलाड़ी बताया।
बयान
सोनू सूद बोले- 'वो खुद खतरों के खिलाड़ी हैं
समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में सोनू ने रोहित को मिली धमकी पर प्रतिक्रिया देते हुए फैंस को दिलासा दिया। उन्होंने कहा, "सब ठीक है, वो खुद 'खतरों के खिलाड़ी' हैं, इसलिए चिंता करने की कोई बात नहीं है।' IANS के मुताबिक, धमकी भरे ऑडियो में कहा गया कि रोहित के जुहू स्थित घर पर हुई फायरिंग सिर्फ ट्रेलर थी। चेतावनी दी गई कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो अगली बार निशाना उनकी प्रॉपर्टी नहीं, बल्कि खुद रोहित होंगे।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए सोनू सूद का वीडियो
#WATCH | Chandigarh: On the threat received by director Rohit Shetty, Actor Sonu Sood says, "All is well, he is 'Khatron Ke Khiladi'. There is no need to worry." pic.twitter.com/EIDCDmY45A
— ANI (@ANI) June 28, 2026
रंगदारी
जुहू घर पर फायरिंग के बाद रोहित से 20 करोड़ की रंगदारी की मांग
पुलिस के मुताबिक, ये सनसनीखेज मामला शनिवार सुबह तब सामने आया, जब रोहित शेट्टी के स्टाफ को लगभग 90 सेकेंड की एक ऑडियो क्लिप मिली। इस ऑडियो क्लिप के जरिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने रोहित को कड़ी चेतावनी दी है और 20 करोड़ रुपये की रंगदारी न देने पर गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी है। बता दें किइससे पहले निर्देशक के जुहू स्थित घर पर फायरिंग भी की जा चुकी है।