Loading...
NEET प्रदर्शन के सवाल पर भड़के सोनू निगम- मैं किसलिए आया हूं? अब बस हो गया
सोनू निगम का वीडियाे सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

NEET प्रदर्शन के सवाल पर भड़के सोनू निगम- मैं किसलिए आया हूं? अब बस हो गया

Jul 23, 2026
10:38 am

क्या है खबर?

NEET पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। बॉलीवुड सितारे भी छात्रों के प्रति अपना समर्थन जताने से पीछे नहीं हट रहे, लेकिन जब सोनू निगम से इस मुद्दे पर सवाल किया गया तो उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिससे लोगों का पारा सांतवें आसमान पर पहुंच गया। गायक की संक्षिप्त प्रतिक्रिया का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसपर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

प्रतिक्रिया

"मैं ऐसे सवालों का जवाब देने नहीं आया"

हाल ही में, गायक एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे, जहां मीडियाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया और छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर उनकी प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की।

उनसे पूछा गया कि छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बारे में आप क्या कहेंगे?

इस पर सोनू ने कहा, "मैं यहां किस लिए आया हूं?" अगले सवाल पर उन्होंने कहा, "अभी हो गया, बस।"

बातचीत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर लोगो का खूब ध्यान खींच रहा है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT

आलोचना

गायक का रवैया देख नाराज हुए लोग

वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद, कई यूजर्स ने सोनू के रवैये की आलोचना की और कहा कि वह ऐसे मुद्दे पर चुप रहे जिसे कई सार्वजनिक हस्तियों का समर्थन मिला है।

एक यूजर ने लिखा, 'शर्म, प्रतिभा होना जरूरी नहीं कि आपको एक अच्छा इंसान बना दे।'

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये सचमुच ऐसे मसखरे हैं जो सिर्फ पैसे के लिए जीते हैं।'

वहीं कुछ लोग गायक को अनफॉलो व बायकॉट करने की बात कह रहे हैं।

ADVERTISEMENT