NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सोनू निगम ने म्यूजिक इंडस्ट्री की खोली पोल, बोले- कल सुशांत की जगह कोई सिंगर होगा
    अगली खबर
    सोनू निगम ने म्यूजिक इंडस्ट्री की खोली पोल, बोले- कल सुशांत की जगह कोई सिंगर होगा

    सोनू निगम ने म्यूजिक इंडस्ट्री की खोली पोल, बोले- कल सुशांत की जगह कोई सिंगर होगा

    लेखन भावना साहनी
    Jun 19, 2020
    02:39 pm

    क्या है खबर?

    सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर से नेपोटिज्म को लेकर बड़ी बहस छिड़ चुकी है। इस दौरान कई सितारों ने बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों पर नेपोटिज्म फैलाने के आरोप लगाए हैं।

    अब जाने माने सिंगर सोनू निगम ने म्यूजिक इंडस्ट्री में होने वाले भेदभाव का खुलासा किया है।

    उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह इंडस्ट्री के म्यूजिक माफिया पर बात कर रहे हैं।

    आगाह

    सोनू निगम ने किया आगाह

    सोनू ने अपने इस वीडियो में कहा है कि म्यूजिक माफिया नए और टैलेंटेड सिंगर्स की सफलता के रास्ते में मुश्किलें खड़ी करते हैं।

    उन्होंने बताया कि कई सिंगर्स और म्यूजिक डायरेक्टर्स से काम छीना गया है, क्योंकि बड़े सितारों ने उनका काम रुकवा दिया था।

    उन्होंने आगे म्यूजिक इंडस्ट्री से रिक्वेस्ट करते हुए कहा, "आज सुशांत सिंह राजपूत, एक अभिनेता की मौत हुई है। कल कोई किसी सिंगर के बारे में ऐसी खबर सुनने को मिल सकती है।"

    आरोप

    इंडस्ट्री में सिर्फ दो कंपनियों का ही कब्जा- सोनू

    सोनू ने वीडियो में कहा कि म्यूजिक इंडस्ट्री पर सिर्फ दो कंपनियों ने ही कब्जा किया हुआ है। उन्हीं के पास ताकत है कि किसे गाने में लें और किसे नहीं।

    सोनू ने कहा, "मैं समझ सकता हूं कि आप लोग ही कंट्रोल करते हैं कि टीवी और रेडियो पर क्या बेजगा। लेकिन मैं देखता हूं कि कभी-कभी नए सिंगर, गीतकार खून के आंसू रोते हैं। अगर कल उन्हें कुछ हो गया तो सवाल आप पर ही उठाए जाएंगे।"

    संकेत

    उस अभिनेता ने अरिजीत सिंह के साथ भी यही किया- सोनू

    सोनू ने आगे कहा, "कई बार मेरे साथ भी ये हो चुका है कि मुझसे गाने गवाए गए, लेकिन एक अभिनेता, जिस पर खुद आरोप है, वो आकर कहते हैं कि इसके गाने मत रखो। उसने अरिजीत सिंह के साथ भी यही किया। एक गाने को नौ-नौ लोगों से गवाते हैं।"

    उनका इशारा शायर सलमान की तरफ है।

    उन्होंने आगे कहा, "म्यूजिक कंपनियां कहती हैं कि अगर तुम मेरी कंपनी के आर्टिस्ट हो तो मैं तुम्हें काम दूंगा वरना नहीं।"

    दुखद

    हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह गए सुशांत

    सुशांत सिंह राजपूत बांद्रा में अपने फ्लैट में ही 14 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद कई लोग सामने आए।

    हाल ही में साहिल खान ने आरोप लगाया कि उनका करियर भी इंडस्ट्री बड़े खान ने खत्म कर दिया। वहीं डायरोक्टर अभिनव कश्यप भी सलमान पर कैंप चलाने का आरोप लगाया था।

    दिवंगत अदाकारा जिया खान की मां ने भी सलमान पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनकी बेटी की मौत के केस में जांच रुकवाई थी।

    मदद

    मेन्टल डिप्रेशन से जूझ रहे हैं तो यहां से लें मदद

    अगर कभी भी किसी के दिमाग में आत्महत्या के विचार आ रहे हैं तो इससे बचने के लिए इस हेल्पलाइन्स नंबर का सहारा लें। इसके लिए AASRA का सहारा लीजिए, उनका नंबर 022-2754-6669 है।

    आप हैदराबाद में स्थित रोशनी NGO से +914066202000 और COOJ NGO से +918322252525 इस नंबर संपर्क कर सकते हैं।

    24X7 काम करने वाले स्नेहा इंडिया फाउंडेशन का नंबर +914424640050 है।

    वहीं आप वंदरेवाला फाउंडेशन के काउंसलर से 18602662345 इस नंबर पर बात कर सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    सोनू निगम
    मनोरंजन
    सुशांत सिंह राजपूत

    ताज़ा खबरें

    डायमंड लीग 2025: नीरज चोपड़ा ने रिकॉर्ड 90.23 मीटर भाला फेंका, हासिल किया दूसरा स्थान  नीरज चोपड़ा
    OpenAI ने AI कोडिंग एजेंट 'कोडेक्स' किया लॉन्च, ChatGPT में यूजर्स कर सकेंगे उपयोग  OpenAI
    सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले हादी मतार को हुई 25 साल की सजा सलमान रुश्दी
    सुबह उठते ही इन डिटॉक्स ड्रिंक्स का करें सेवन, वजन घटाने में मिल सकती है मदद वजन घटाना

    बॉलीवुड समाचार

    मलाइका अरोड़ के अपार्टमेंट में मिला कोरोना वायरस पॉजीटिव शख्स, BMC ने सील की बिल्डिंग मनोरंजन
    क्या आप जानते हैं? इंजीनियर हैं हिट फिल्में देने वाले ये बॉलीवुड सितारे मनोरंजन
    बॉलीवुड के वो स्टार किड्स, जिन्हें एक्टिंग में नहीं है दिलचस्पी शाहरुख खान
    क्या आप जानते हैं? बॉलीवुड की ये मशहूर हस्तियां हैं भाई-बहन मनोरंजन

    सोनू निगम

    नारायण राणे के बेटे के आरोप, सोनू निगम को मरवाना चाहते थे बाल ठाकरे महाराष्ट्र
    Mother's Day Special: सोनू निगम का गाना 'मां' हुआ रिलीज, मांओं को दिया सम्मान बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन

    मशहूर सेलेब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान का निधन, आत्महत्या का अंदेशा मुंबई
    अमिताभ बच्चन ने प्रवासियों को घर भेजने के लिए बुक की फ्लाइट्स बॉलीवुड समाचार
    'बिग बॉस 14' की शुरु हुई तैयारियां, इन सितारों को किया गया अप्रोच! टीवी शो
    रिलीज के कुछ घंटों बाद ही तमिल रॉकर्स ने 'गुलाबो सिताबो' को ऑनलाइन किया लीक बॉलीवुड समाचार

    सुशांत सिंह राजपूत

    #BirthdaySpecial: वो पांच किरदार जिन्होंने बैक ग्राउंड डांसर सुशांत को बनाया सुपरस्टार बॉलीवुड समाचार
    सारा या कृति को नहीं, बल्कि इस अभिनेत्री को डेट कर रहे हैं सुशांत! बॉलीवुड समाचार
    पांच फेमस सेलीब्रिटीज जिन्होंने कपिल के शो में आने से कर दिया था मना क्रिकेट समाचार
    कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रबर्ती के साथ ऑउटिंग पर निकले सुशांत सिंह राजपूत, तस्वीरें वायरल बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025