छात्र प्रदर्शन के चलते साेनू निगम ने स्थगित किया दिल्ली कॉन्सर्ट, नई तारीख का हुआ ऐलान
क्या है खबर?
NEET पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली में छात्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। मौजूदा हालातों को देखते हुए सोनू निगम ने राजधानी में होने वाले अपने कॉन्सर्ट को स्थगित करने का फैसला लिया है। बता दें कि 'बॉसिटिविटी- सोनू निगम रिमेम्बर्स रफी ट्रिब्यूट कॉन्सर्ट' 25 जुलाई (शनिवार) को द्वारका स्थित यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होना था, लेकिन अब इसे आगे खिसका दिया गया है। आयोजकों ने सोशल मीडिया पर कॉन्सर्ट की नई तारीख का ऐलान किया है।
कार्यक्रम
अगस्त तक के लिए स्थगित किया गया कॉन्सर्ट
पोस्ट के अनुसार, सोनू का दिल्ली कॉन्सर्ट 15 अगस्त, 2026 को शाम 7.30 बजे से होगा।
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में गायक ने कहा, "मौजूदा हालात को ध्यान में रखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया है।"
इससे पहले उनके एक अज्ञात कार्यक्रम का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने छात्र विरोध प्रदर्शन के बारे में पूओ जाने पर कहा था, "मैं यहां किसलिए आया हूं, अब हो गया बस।"
इस प्रतिक्रिया के लिए उन्हें खूब ट्रोल किया गया था।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वायरल वीडियो
BREAKING : This is shameful 🚨
— Amock_ (@Amockx2022) July 23, 2026
Journalist –– What will you say about students protest?
Sonu Nigam –– "I am not here to answer such questions" 🤢
Woman –– I have one question
Sonu Nigam –– "No more questions" 🤢
Propaganda : 100%, Courage : 00% pic.twitter.com/qiCB8L27QF