सोनू निगम ने उड़ाया सलमान खान की गायिकी का मजाक? जानें वायरल वीडियो का सच
क्या है खबर?
सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस ने कुछ दिन पहले 'मैं हूं हीरो तेरा' गाना पोस्ट किया था। इस गाने में अमाल मलिक को क्रेडिट नहीं दिया गया, जिसके लिए संगीतकार ने नाराजगी जताई थी। यह विवाद अभी थमा नहीं था कि अब सोनू निगम का एक वीडियो चर्चा में आ गया है। यह वीडियो दिखाता है कि गायक इसमें सलमान की गायिकी का मजाक उड़ा रहे हैं। इससे पहले कि कुछ विवाद होता, सोनू ने वीडियो पर सफाई दी है।
वीडियो
सलमान के गाने पर सोनू की ऐसी दिखी प्रतिक्रिया
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान टीवी पर 'मैं हूं हीरो तेरा' गाना गा रहे हैं। इस पर सोनू की प्रतिक्रिया दिखाई गई है कि वह गाना सुनकर मुंह बनाते हैं और अपना माथा पकड़ लेते हैं।
वह कहते हैं, "कई दिनों बाद कुछ अच्छा सुना, और मैं तो खुशी से पागल ही हो गया। अगर कोई इस तरह गाए तो मैं रो पड़ूंगा।"
उन्हें अभिनेता का मजाक उड़ाते हुए दिखाया गया है।
स्पष्टता
गायक ने बताया कि वायरल वीडियो में क्या है झोल
सोनू ने वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर री-पोस्ट करते हुए लिखा, 'इंटरनेट पर अप्रत्याशित चीजें देखने को मिल सकती हैं। मुझे यह एडिट किया हुआ वीडियो मिला। यह एक पाकिस्तानी छोटी बच्ची गायिका पर मेरी प्रतिक्रिया थी।'
उन्होंने स्पष्ट किया कि वीडियो ऐसे एडिट हुआ है कि देखने वालों को लगे कि वह सलमान पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
असल में वीडियो 2020 का है और सोनू ने यह प्रतिक्रिया पाकिस्तानी बच्ची हादिया हाशमी के 'बोल हू' गाने पर दी थी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वायरल वीडियो
LATEST: For d past few days, haters have been spreading an edited video of Sonu Nigam allegedly mocking Salman Khan’s voice in the song Main Hoon Hero Tera!
— Being ADARSH⚡ (@IBeingAdarsh_) September 17, 2026
Sonu Nigam has clarified that the video is edited. It was originally for a Pakistani girl singer. #SalmanKhan pic.twitter.com/pwuwmvlyux