NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या है किंग चार्ल्स का कोरोनेशन कॉन्सर्ट, जिसको लेकर ट्रोल हो रही हैं सोनम कपूर?
    अगली खबर
    क्या है किंग चार्ल्स का कोरोनेशन कॉन्सर्ट, जिसको लेकर ट्रोल हो रही हैं सोनम कपूर?
    कोरोनेशन कॉन्सर्ट का हिस्सा बनने पर ट्रोल हो रहीं सोनम कपूर (तस्वीर: इंस्टा/@sonamkapoor)

    क्या है किंग चार्ल्स का कोरोनेशन कॉन्सर्ट, जिसको लेकर ट्रोल हो रही हैं सोनम कपूर?

    लेखन मेघा
    May 01, 2023
    03:46 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर को किंग चार्ल्स तृतीय के कोरोनेशन कॉन्सर्ट में आमंत्रित किया गया है, जिसके बाद से ही वह सुर्खियों में आ गई हैं।

    7 मई को लंदन के विंडसर कैसल में आयोजित होने वाले इस कोरोनेशन कॉन्सर्ट में हिस्सा लेने वाली सोनम इकलौती भारतीय हस्ती होंगी।

    यह सोनम का पहला शाही कार्यक्रम होगा, जिसके लिए वह काफी उत्सुक हैं।

    हालांकि, इस खबर के सामने आने के बाद से ही अभिनेत्री जमकर ट्रोल हो रही हैं।

    विस्तार

    सोनम को मिली है ये जिम्मेदारी 

    सोनम के अलावा इस कॉन्सर्ट में टॉम क्रूज, कैटी पेरी, लियोनेल रिची, एंड्रिया बोसेली सहित कई मशहूर हस्तियां शामिल होंगी।

    इस समारोह में सोनम वर्चुअल क्वायर का परिचय देते हुए एक छोटा-सा भाषण देंगी, जिसके लिए उन्हें आमंत्रित किया गया है।

    सोनम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर लिखा था कि वह इस समारोह का हिस्सा बनकर खुद को सम्मानित महसूस कर रही हैं।

    सोनम के चयन को "गलत" बताते हुए उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है।

    प्रतिक्रिया

    क्या कहना है लोगों का?

    सोनम को सोशल मीडिया पर मीम्स बनाकर और प्रतिक्रिया देकर ट्रोल किया जा रहा है।

    एक ने लिखा, 'मुझे लगता है कि सोनम को अपनी प्रस्तुति दिखाने के लिए किंग चार्ल्स को पैसे देने चाहिए।'

    दूसरे ने लिखा, 'इन्हें भारत में कोई नहीं बुलाता तो किंग चार्ल्स आपने क्यों?'

    एक अन्य ने लिखा, 'क्या ये कोहिनूर ले आएंगी वहां से, इससे अच्छा रानू मंडल को आमंत्रित कर लेते।'

    इसी तरह की टिप्पणियां अभिनेत्री के लिए की जा रही हैं।

    विस्तार

    एक हफ्ते तक चलेगा राज्याभिषेक समारोह

    6 मई को किंग चार्ल्स का राज्याभिषेक होगा और वह आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन के राजा बन जाएंगे। इसके साथ उनकी पत्नी कैमिया की भी ताजपोशी होगी।

    7 मई को कोरोनेशन कॉन्सर्ट होगा और यह राज्याभिषेक कार्यक्रम एक हफ्ते तक चलेगा।

    इससे पहले 1953 में एलिजाबेथ द्वितीय की ताजपोशी हुई थी और वह 70 साल तक ब्रिटेन की महारानी रही थीं।

    अब महारानी के निधन के 8 महीने बाद उनके बेटे राजगद्दी संभालने जा रहे हैं।

    जानकारी

    ब्रिटेन के अलावा 14 राष्ट्रमंडल के राजा होंगे किंग चार्ल्स

    1066 में किंग विलियम प्रथम के बाद अब किंग चार्ल्स मध्य लंदन में शासन करने वाले 40वें राजा होंगे। किंग चार्ल्स ब्रिटेन के अलावा ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और न्यूजीलैंड सहित 14 अन्य राष्ट्रमंडल देशों के राजा होंगे और राजगद्दी को संभालेंगे।

    वर्कफ्रंट

    सोनम की आने वाली फिल्में

    सोनम आखिरी बार 2019 में आई फिल्म 'द जोया फैक्टर' में दिखाई दी थीं। अब वह अपने बेटे के जन्म के बाद फिर से फिल्मी दुनिया में वापसी करने के लिए तैयार हैं।

    अभिनेत्री शोम मखीजा के निर्देशन में बनी रही क्राइम थ्रिलर फिल्म 'ब्लाइंड' में नजर आएंगी, जिसमें वह पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाएंगी।

    'ब्लाइंड' 2011 में इसी नाम से आई कोरियन फिल्म का हिंदी रीमेक है। इसकी कहानी सीरियल किलर के इर्द-गिर्द घूमती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सोनम कपूर
    किंग चार्ल्स तृतीय
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी

    सोनम कपूर

    भाईदूज विशेष: बॉलीवुड के ये 10 सितारे हैं भाई-बहन, जानिए बॉलीवुड समाचार
    हैलोवीन डे पर हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक इन लुक्स में नज़र आएं सितारें, देखें तस्वीरें हॉलीवुड समाचार
    क्या 'वीरे दी वेडिंग' का बनने जा रहा सीक्वल? जानें सच्चाई बॉलीवुड समाचार
    लाखों का बैग लिए एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं कंगना रनौत, जानें कीमत दीपिका पादुकोण

    किंग चार्ल्स तृतीय

    ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय के पास क्या-क्या जिम्मेदारियां होंगी? यूनाइटेड किंगडम (UK)
    यात्रा पर टॉयलेट सीट और पेपर साथ ले जाते हैं किंग चार्ल्स, जानिए कुछ दिलचस्प आदतें अजब-गजब खबरें
    सोनम कपूर होंगी किंग चार्ल्स के कोरोनेशन कॉन्सर्ट में भाग लेने वाली इकलौती भारतीय हस्ती सोनम कपूर
    ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय की संपत्ति अरबों में, जानें कितने के हैं मालिक ब्रिटेन

    बॉलीवुड समाचार

    'पोन्नियिन सेल्वन 2' रिव्यू: ऐश्वर्या और विक्रम के अभिनय ने डाली मणिरत्नम की फिल्म में जान पोन्नियन सेल्वन
    इन वजहों से जॉन अब्राहम की 'धूम' फ्रैंचाइजी में हो सकती है वापसी जॉन अब्राहम
    'पोन्नियिन सेल्वन 2' की 'बाहुबली' से तुलना पर मणिरत्नम बोले- 'बाहुबली' काल्पनिक, लेकिन 'पोन्नियिन सेल्वन' असली पोन्नियन सेल्वन
    कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह के हाथ में लगी चोट, लगाए गए कई टांके  बिग बॉस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025