LOADING...
क्या प्रेगनेंट हैं सोनम कपूर? इस वीडियो ने किया इशारा

क्या प्रेगनेंट हैं सोनम कपूर? इस वीडियो ने किया इशारा

Mar 21, 2020
02:30 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री सोनम कपूर कुछ दिन पहले ही पति आनंद अहूजा के साथ लंदन से वापस भारत लौटी हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी थी। दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर फैला हुआ है। इसके चलते भारत आने के बाद सोनम और आनंद ने खुद को आइसोलेट यानि आपने आप को बाकी लोगों से अलग कर लिया था। इसी बीच अब सोनम के प्रेगनेंट होने की खबरें सामने आई हैं। आइए जानें।

कोरोना का डर

अपने ससुराल में सोनम ने खुद को किया आइसोलेट

लंदन से वापिस आने के बाद सोनम आनंद के साथ सीधा दिल्ली अपने ससुराल पहुंची। यहां अपने ससुराल के बाकी सदस्यों से दूरियां बनाने के लिए सोनम पति आनंद के साथ कमरे में बंद हो गईं। इसके अलावा इन दिनों वह सिर्फ घर का खाना ही खा रही हैं और अपनी सेहत का पूरा ध्यान रख रही हैं। उनके कमरे से आनंद ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिससे सोनम की प्रेगनेंसी के कयास लगाए जा रहे हैं।

अफवाह या सच?

इस कारण हुआ लोगों को सोनम की प्रेगनेंसी का शक

सोनम का यह वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह फर्स्ट फ्लोर की खिड़की पर खड़ी अपनी सांस प्रिया अहूजा से बात कर रही हैं, जो ग्राउंड फ्लोर पर खड़ी दिख रही हैं। इस वीडियो में सोनम ने लूज सफेद रंग का टॉप और पेंट्स पहने दिख रही हैं। सोनम के ये कपड़े देख कर ही उनकी प्रेगनेंसी को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं। हालांकि, इन खबरों में कितनी सच्चाई है इसका खुलासा तो वक्त के साथ ही होगा।

Advertisement

Advertisement

जानकारी

पहले भी लगाए जा चुके हैं कयास

सोनम आजकल लाइम-लाइट से दूर हैं और यह पहली बार नहीं है जब सोनम अपनी प्रेगनेंसी को लेकर चर्चा में आई हैं। कुछ समय से लाइम-लाइट से दूर रहने की वजह से भी फैंस उनकी प्रेगनेंसी पर कयास लगाने लगे थे।

शादी

2018 में हुई थी सोनम-आनंद की शादी

गौरतलब है कि अभिनेत्री सोनम और बिजनेसमैन आनंद ने 8 मई, 2018 को मुंबई में ही एक ग्रैंड शादी की थी। इस मौके पर उनके परिवार के सदस्यों के अलावा कई दोस्तों को भी शामिल किया गया था। इसके बाद इन्होंने एक शानदार रिसेप्शन पार्टी का भी आयोजन किया। जिसमें लगभग पूरा बॉलीवुड उमड़ पड़ा था। सोनम और आनंद की शादी किसी उत्सव से कम नहीं थी। शादी के सभी फंक्शन्स बेहद शानदार और भव्य रहे।

वर्क फ्रंट

इस फिल्म में पिछली बार आई थीं नजर

सोनम के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें पिछली बार 'जोया फैक्टर' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर अभिनेता दलकर सलमान भी मुख्य किरदार में नजर आए थे। हालांकि, उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिलहाल सोनम अपने किसी अन्य प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में नहीं है। फैंस उन्हें जल्द ही एक बार फिर से पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement