क्या 'वीरे दी वेडिंग' का बनने जा रहा सीक्वल? जानें सच्चाई
क्या है खबर?
पिछले साल 'वीरे' की कहानी पर आई थी फिल्म वीरे दी 'वेडिंग'। इस फिल्म ने अपने दोस्तों के साथ बिताई गईं यादों को दर्शकों के बीच ताजा कर दिया था।
वहीं, 'वीरे दी वेडिंग' के सीक्वल की चर्चा लंबे समय से बनी हुई है। दर्शक भी इसके सीक्वल को देखना चाहते हैं।
हालांकि, इस बात को कंफर्म नहीं किया गया कि क्या 'वीरें दी वेडिंग' का सीक्वल बनेगा। लेकिन इस बात का जवाब हालिया रिपोर्ट में मिला है।
खुलासा
रिया और एकता, 'वीरे दी वेडिंग' के सीक्वल का कर रहे प्लान
रिपोर्टस के मुताबिक, एकता कपूर और रिया कपूर, 'वीरे दी वेडिंग' के सीक्वल का प्लान कर रहे हैं।
मिड-डे की रिपोर्ट् के अनुसार, पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके सीक्वल के बारे में लंबे समय से चर्चा चल रही है और मेकर्स पहले भाग से आगे की कहानी को बढ़ाना चाहते हैं।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दूसरे भाग में दिखाया जाएगा कि लड़कियों के रिश्ते कैसे विकसित होते हैं।
बयान
अगले साल के मध्य तक फ्लोर पर जा सकती है फिल्म- सोर्स
सोर्स ने आगे बताया, "एक बार जब स्क्रिप्ट लॉक हो जाएगी तो इसके बाद मेकर्स डेट्स के बारे में विचार करेंगे। मेकर्स इसे अगले साल के मध्य तक बनाने के बारे में विचार कर रहे हैं।"
स्टारकास्ट
लीड रोल में थीं करीना और सोनम
'वीरे दी वेडिंग' की बात करें तो इसे शंशाक घोष ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में चार लड़कियों की दोस्ती को दिखाया गया था। इसे खास कर महिला वर्ग ने काफी पसंद किया था।
फिल्म में महिलाओं की जिंदगी के अलग-अलगक पहलुओं को भी दिखाया गया था।
इसकी स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें करीना कपूर खान, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया और सुमित व्यास भी थे।
सोशल मीडिया
स्वरा के मास्टरबेशन सीन ने बटोरीं थीं सुर्खियां
'वीरे दी वेडिंग' में चारों ही अभिनेत्रियों को काफी पसंद किया गया था।
वहीं, इस फिल्म के एक सीन के कारण स्वरा काफी सुर्खियों में थीं।
मालूम हो कि फिल्म में स्वरा के मास्टरबेशन सीन ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसके कारण काफी विवाद भी हुआ था। स्वरा के इस सीन को जहां कुछ लोगों ने पसंद किया था तो वहीं कई लोगों को यह सीन बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था।