Page Loader
सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हुईं सोनाक्षी सिन्हा, ये रहा कारण

सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हुईं सोनाक्षी सिन्हा, ये रहा कारण

Sep 21, 2019
02:03 pm

क्या है खबर?

टेलीविज़न रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का हालिया एपिसोड ह्यूमर और ग्लैमर के नाम रहा। शो में सोनाक्षी सिन्हा, केबीसी के करमवीर सेग्मेंट की विशेष अतिथि बनीं। हालांकि, रामायण से संबंधित एक आसान सवाल का जवाब ना दे पाने के लिए सोनाक्षी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी हो रही हैं। सोनाक्षी सिर्फ सोशल मीडिया पर ही ट्रोल नहीं हो रहीं बल्कि शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने भी खराब ज्ञान के लिए अभिनेत्री पर चुटकी ली।

जानकारी

इस सवाल का जवाब नहीं दे पाईं सोनाक्षी

'केबीसी कर्मवीर' के स्पेशल एपिसोड में राजस्‍थान के बाड़मेर की रहने वाली रूमा देवी प्रतियोगी बनीं। रूमा को राष्‍ट्रपति के हाथों नारी शक्ति पुरस्‍कार भी मिल चुका है। रूमा को खेल में मदद करने के लिए सोनाक्षी उनके साथ थीं। शो के दौरान सवाल पूछा गया, 'रामायण के अनुसार, हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लेकर आए थे?' इस आसान सवाल का जवाब पक्का ना पता होने पर सोनाक्षी ने एक्सपर्ट एडवाइस ली।

ट्रोल

आलिया आज शांत से सोएंगी- यूज़र

अब शो में सोनाक्षी के खराब ज्ञान के कारण उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक यूज़र ने लिखा, 'क्या स्क्रिप्ट थी, मुझे लगता है कि आपके पिता को आपको रामायण का बेसिक बताना चाहिए। सोनाक्षी सिन्हा आपसे यह उम्मीद नहीं थी। आपके भाईयों का नाम भगवान राम के बेटों लव और कुश के आधार पर रखा गया है।' वहीं, एक और यूज़र ने लिखा, 'आलिया आज शांति से सोएंगी।'

ट्विटर पोस्ट

यूज़र द्वारा किया गया ट्वीट

ट्विटर पोस्ट

सोनाक्षी के अनुसार, हनुमान जी सीता के लिए लाए थे संजीवनी बूटी

प्रतिक्रिया

सोनाक्षी को डर की उन्हें अपने घर 'रामायण' से कर दिया जाएगा बाहर

सिर्फ इंटरनेट यूज़र्स ही नहीं बल्कि बिग बी ने भी सोनाक्षी का मजाक उड़ाया क्योंकि उनके परिवार के अधिकांश नाम हिंदू पौराणिक कथाओं से प्रेरित हैं। बता दें कि उनके पिता और उनके चाचाओं के नाम- राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न हैं। सोनाक्षी के भाईयों (लव-कुश) का नाम भी राम के बेटों के नामों से प्रेरित है। इस पर सोनाक्षी ने कहा कि हो सकता है कि इसके बाद उन्हें अपने घर 'रामायण' से बाहर कर दिया जाए।

फिल्म

दिसंबंर में रिलीज़ होगी सोनाक्षी की 'दबंग 3'

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी की आने वाली फिल्म 'दबंग 3' है। इसमें सोनाक्षी के साथ सलमान खान दिखाई देंगे। फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज़ होगी। मालूम हो कि 'दबंग' से ही सोनाक्षी ने साल 2010 में बॉलीवुड में एंट्री ली थी। इसमें वह रज्जो के किरदार में दिखाई दीं थीं। इसके अलावा सोनाक्षी, अजय देवगन की फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ द इंडिया नेक्स्ट ईयर' में भी नजर आएंगी।