Loading...
सोनाक्षी सिन्हा की अश्लील तस्वीरें वायरल करने का आरोप, पुलिस ने पकड़ा; कोर्ट ने छोड़ा 

सोनाक्षी सिन्हा की अश्लील तस्वीरें वायरल करने का आरोप, पुलिस ने पकड़ा; कोर्ट ने छोड़ा 

Nov 15, 2026
10:33 am

क्या है खबर?

कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां मॉर्फ्ड तस्वीरों का शिकार हो चुकी हैं और अब सोनाक्षी सिन्हा भी फर्जी अश्लील तस्वीरों के निशाने पर आ गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी आपत्तिजनक फर्जी तस्वीरें वायरल करने वाले शख्स के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद दिल्ली के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर मुंबई लाया गया। हालांकि, शनिवार को अदालत ने उसकी गिरफ्तारी को 'गैरकानूनी' बताते हुए रिहाई का आदेश दे दिया।

कुूक

दिल्ली से दबोचा गया आरोपी

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनाक्षी ने हाल ही में अपनी आपत्तिजनक तस्वीरों को लेकर मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली का एक शख्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी फर्जी अश्लील तस्वीरें फैला रहा है।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान आर्यन दीपक जैन के रूप में की। उसे शनिवार सुबह दिल्ली के शाहदरा स्थित जगतपुरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर मुंबई लाया गया।

फैसला

बांद्रा कोर्ट से मुंबई पुलिस को झटका, हिरासत की मांग खारिज कर आरोपी को किया रिहा

मुंबई पुलिस ने जैन को बांद्रा कोर्ट के मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर 3 दिन की हिरासत की मांग की ताकि वे उस इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का पता लगाना चाहते हैं, जिसका इस्तेमाल सोनाक्षी की मॉर्फ्ड अश्लील तस्वीरें बनाने के लिए किया गया था।

हालांकि, अदालत ने उनकी मांग खारिज कर दी और आरोपी की रिहाई का आदेश दे दिया। मजिस्ट्रेट ने कहा कि पुलिस उसे दिल्ली से मुंबई लाते समय अनिवार्य कानूनी प्रक्रिया का पालन करने में विफल रही।।

ADVERTISEMENT

विरोध

सेलिब्रिटी के दबाव में तोड़े गए कानून?

कोर्ट ने पुलिस हिरासत का विरोध करते हुए कहा कि गिरफ्तारी में कानूनी नियमों को तोड़ा गया है। वकीलों ने दलील दी कि पुलिस ने बिना नोटिस दिए और स्थानीय जज के सामने पेश किए बिना ही जैन को दिल्ली से सीधे मुंबई लाया। यह कदम किसी सेलिब्रिटी के दबाव में जल्दबाजी में उठाया गया है। कोर्ट ने भी माना कि पुलिस ने जरूरी नियमों का पालन नहीं किया, इसलिए सिर्फ जांच के नाम पर हिरासत में रखना सही नहीं।

ADVERTISEMENT