LOADING...
'अलायंस' में सोहेल खान की पूर्व पत्नी सीमा सजदेह होंगी शामिल? एक और नाम चर्चा में
'अलायंस' में वाइल्ड कार्ड बनकर आ सकती हैं सीमा सजदेह

'अलायंस' में सोहेल खान की पूर्व पत्नी सीमा सजदेह होंगी शामिल? एक और नाम चर्चा में

Jul 06, 2026
07:38 pm

क्या है खबर?

कुणाल खेमू के रियलिटी शो 'अलायंस' को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। हाल ही में, सोहेल खान ने पहला वाइल्ड कार्ड बनकर शो में हिस्सा लिया, जिससे दर्शकों का उत्साह चरम पर है। यह पहला मौका है जब अभिनेता किसी रियलिटी शो में प्रतियोगी बनकर खेल रहे हैं। हालिया खबरों के अनुसार, 2 नए वाइल्ड कार्ड नाम चर्चा में हैं, जिनसे शो में ड्रामा और ज्यादा बढ़ जाएगा। इनमें पहला नाम सोहेल की पूर्व पत्नी सीमा सजदेह का है।

प्रतियोगी

अगले निष्कासन के बाद शो में शामिल होंगी सीमा?

रियलिटी स्कूप के अनुसार, कहा जा रहा है कि 'अलायंस' में अगला निष्कासन होने के बाद, सीमा नए प्रतियोगी के तौर पर शो का हिस्सा बन सकती हैं। वहीं दूसरे प्रतियोगी के तौर पर अर्सलान गोनी के भाई, और अभिनेता अली गोनी का नाम सामने आ रहा है। इन खबरों ने लोगों को उत्साहित कर दिया है, लेकिन निर्माताओं की ओर से सीमा और अली के नामों की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं की गई है।

शो

शो में नजर आ रहे ये प्रतियोगी

हालिया निष्कासन के बाद, 'अलायंस' में रूही दोसानी, नीति टेलर, पायल गेमिंग और अरमान खेरा 'किंग्स टीम' में शामिल हुए हैं। वहीं कुशल टंडन, डेजी शाह, सोहेल और डेलबार आर्य ने 'वॉरियर्स' टीम बनाई है। डॉली जावेद, वृद्धि पटवा, सैबी सूरी और रीवा किशन 'हंटर्स टीम' में हैं, जबकि निखिल चिनप्पा, मिनी माथुर, अगु स्टेनली और जैद दरबार 'लेजेंड्स' टीम मौजूद हैं। शो का एपिसोड अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रतिदिन दोपहर 12 बजे स्ट्रीम किया जाता है।

Advertisement