LOADING...
नागा चैतन्य संग रिश्ते पर हुईं ट्रोलिंग पर शोभिता धुलिपाला क्या बोलीं? आलोचकों को लगेगी मिर्ची
शोभिता धुलिपाला ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

नागा चैतन्य संग रिश्ते पर हुईं ट्रोलिंग पर शोभिता धुलिपाला क्या बोलीं? आलोचकों को लगेगी मिर्ची

May 31, 2026
12:06 pm

क्या है खबर?

जब से नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला का रिश्ता साामने आया है, दोनों लगातार सुर्खियों में हैं। जहां एक तरफ फैंस को ये जोड़ी पसंद आती है, वहीं कुछ ट्रोलर्स की वजह से सोशल मीडिया पर शोभिता को लगातार तीखी आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। अब तक इन सब पर खामोश रहने वाली शोभिता ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने ट्रोलर्स को बेबाक जवाब दिया है, जिसे सुनकर उनके विरोधियों को मिर्ची लगना तय है

रिश्ता

सामंथा से तलाक के बाद अफवाहें और फिर शादी

शोभिता-नागा अगस्त 2024 में सगाई करने के बाद उसी साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंध गए थे। हालांकि, शादी से काफी पहले से ही उनका ये रिश्ता लोगों की नजरों में बना हुआ था। दोनों के डेटिंग की अफवाहें सबसे पहले साल 2022 में सामने आई थीं, जो नागा का सामंथा रुथ प्रभु से तलाक होने के एक साल बाद की बात थी। हाल ही में शोभिता धुलिपाला ने ट्रोलिंग पर खुलकर बात की।

प्रतिक्रिया

रिश्ते पर उंगली उठाने वालों को शोभिता धुलिपाला का करारा जवाब

गलाटा प्लस को दिए एक इंटरव्यू में शोभिता ने कहा, "इन सब चीजों ने मुझे यही सिखाया है। निश्चित रूप से हमारे रिश्ते पर लोगों का काफी ध्यान गया, लेकिन मुझे लगता है कि ये सिर्फ उनकी उत्सुकता थी। मैं तो बस अपनी जिंदगी जी रही थी और मुझे समझ नहीं आता कि लोग मुझसे किस तरह की प्रतिक्रिया की उम्मीद कर रहे थे। आज मैं अपनी जिंदगी के एक बहुत ही खूबसूरत पड़ाव पर हूं।"

Advertisement

दो टूक

"अब मुझे लोगों की बातों से फर्क नहीं पड़ता"

शोभिता आगे बोलीं, समय के साथ मुझे इस बात का और भी गहरा अहसास हो रहा है कि मैं असल में कौन हूं। अब मैं अपने बारे में लोगों के अलग-अलग और विरोधी विचारों के बीच भी बिना प्रभावित हुए बहुत सहजता से रहना सीख गई हूं। आजकल हर चीज को लेकर बहुत ज्यादा बातें होती हैं, हर तरफ एक गर्माहट (तनाव या बहस) बनी रहती है। ये बिल्कुल मौसम की तरह है।"

Advertisement

विचार

"समाज की बहस तो मौसम की तरह है, बदल जाएगी- शोभिता

अभिनेत्री ने कहा, "समाज के मौसम को बहुत गंभीरता से नहीं लिया जा सकता, क्योंकि ये हमेशा रहने वाला नहीं है। मौसम तो बदलेगा ही। इस बात को समझने के लिए इंसान को अंदर से शांत और खुद में केंद्रित होना बेहद जरूरी है।" काम के मोर्चे पर बात करें तो शोभिता अब जल्द ही पा रंजीत की आने वाली एक भविष्य पर आधारित साइंस-फिक्शन ड्रामा फिल्म 'वेट्टुवम' में नजर आएंगी, वहीं नागा हॉरर फिल्म 'वृषकर्मा' में दिखाई देंगे।

Advertisement