NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: शोभिता धुलिपाला को OTT से मिली अलग पहचान, इन सीरीज-फिल्मों में दिखा बेहतरीन अभिनय
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: शोभिता धुलिपाला को OTT से मिली अलग पहचान, इन सीरीज-फिल्मों में दिखा बेहतरीन अभिनय
    शोभिता धुलिपाला के बेहतरीन किरदार (तस्वीर: इंस्टा/@sobhitad)

    जन्मदिन विशेष: शोभिता धुलिपाला को OTT से मिली अलग पहचान, इन सीरीज-फिल्मों में दिखा बेहतरीन अभिनय

    लेखन मेघा
    May 31, 2023
    07:38 am

    क्या है खबर?

    OTT से लेकर बड़े पर्दे तक अपने अभिनय के बल पर अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला आज अपना जन्मदिन मना रही हैं।

    31 मई, 1993 को आंध्र प्रदेश के तेनाली में जन्मी शोभिता ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद अभिनय की दुनिया का रुख किया था।

    अभिनेत्री क्लासिकल डांसर हैं। उन्होंने भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी सीखा है।

    आइए अभिनेत्री के जन्मदिन पर उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों और सीरीज पर नजर डालते हैं।

    #1

    रमन राघव 2.0

    शोभिता ने अपने करियर की शुरुआत 2016 में अनुराग कश्यप की फिल्म 'रमन राघव 2.0' से की थी।

    इस फिल्म में वह सहायक भूमिका में नजर आई थीं, लेकिन अपने अभिनय के बल पर लोगों का ध्यान आकर्षित करने में सफल रही थीं।

    इस फिल्म की कहानी एक सीरियल किलर रमन्ना (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) और एक भ्रष्ट और अपमानजनक पुलिस अधिकारी ACP राघवन सिंह उम्बी (विक्की कौशल) के साथ इर्द-गिर्द घूमती है।

    यह अमेजन प्राइम वीडियो और ZEE5 पर मौजूद है।

    #2

    कालाकांडी

    2018 में शोभिता सैफ अली खान की डार्क कॉमेडी 'कालाकांडी' में नजर आईं।

    इस फिल्म का वह तारा की महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, जो अमेरिका में पढ़ाई करने के लिए जाते हुए एयरपोर्ट के रास्ते में दो पुरुषों से टकरा जाती है।

    फिल्म में तीन अलग-अलग लोगों की कहानी दिखाई गई, जो मुख्य किरदार शेयरमार्केट एक्सपर्ट रिलीन खान से जुड़ जाती है, जो कैंसर से मर रहा है।

    फिल्म में शोभिता ने तारा के अपने किरदार को बखूबी निभाया है।

    #3

    घोस्ट स्टोरीज

    2020 में शोभिता अनुराग की नेटफ्लिक्स की शॉर्ट फिल्म घोस्ट स्टोरीज में नजर आईं।

    इसमें शोभिता गर्भवती महिला नेहा की भूमिका निभाती है, जो अपनी बहन के बेटे अंश की देखभाल करती है।

    अंश नेहा से बहुत प्यार करता है और इस बात से खुश नहीं है कि उसे बच्चा होने वाला है।

    अतीत में कई गर्भपात का सामना कर चुकी नेहा अब भी बहुत सी परेशानी का सामना करती है।

    इसमें शोभिता की अदाकारी को पसंद किया गया था।

    #4

    मेड इन हेवन

    2019 में आए जोया अख्तर के शो 'मेड इन हेवन' ने शोभिता को एक अलग पहचान दिलाई। यह दिल्ली के 2 वेडिंग प्लानर तारा (शोभिता) और करण (अर्जुन माथुर) की कहानी है।

    तारा के किरदार में शोभिता बेहतरीन लगी हैं और वह व्यापार में चल रही उथल-पुथल के साथ ही अपनी टूटती हुई शादी से हो रही परेशानी को बखूबी दिखाने में कामयाब रहती हैं।

    अमेजन प्राइम वीडियो की इस सीरीज के बाद अभिनेत्री की लोकप्रियता भी काफी बढ़ गई।

    #5

    कुरुप

    कुरुप 2021 में आई मलयालम क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जो भारत के सबसे लंबे समय से वांछित भगोड़े सुकुमार कुरुप के जीवन पर आधारित थी।

    इसमें शोभिता ने दुलकर सलमान के साथ स्क्रीन साझा की थी और वह भगोड़े की पत्नी की भूमिका में दिखाई दी थी।

    यह एक ऐसी महिला है, जो खतरनाक आदमी के प्यार में पड़ जाती है और हर स्थिति में उसके साथ खड़ी रहती है।

    नेटफ्लिक्स पर मौजूद फिल्म में अभिनेत्री को सराहा गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जन्मदिन विशेष
    शोभिता धुलिपाला
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH बनाम KKR मुकाबले में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने KKR को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने अपने आखिरी मैच में KKR को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन  IPL 2025

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: चेतन भगत के उपन्यासों पर आधारित लोकप्रिय बॉलीवुड फिल्में चेतन भगत
    जन्मदिन विशेष: आर बाल्की को 2 बार मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, ये हैं उनकी शानदार फिल्में आर बाल्की
    जन्मदिन विशेष: मनोज बाजपेयी की टॉप रेटेड फिल्में, जिनमें देखने को मिली उनकी उम्दा कलाकारी मनोज बाजपेयी
    जन्मदिन विशेष: वरुण धवन की IMDb पर शानदार रेटिंग वाली फिल्मों का OTT पर उठाएं लुत्फ वरुण धवन

    शोभिता धुलिपाला

    देव पटेल की हॉलीवुड फिल्म 'मंकी मैन' में नजर आएंगी अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला हॉलीवुड समाचार
    आदित्य रॉय अभिनीत 'द नाइट मैनेजर' की हिन्दी रीमेक में दिखेंगी शोभिता धुलिपाला डिज्नी+ हॉटस्टार
    शोभिता धुलिपाला कौन हैं, जिनका नागा चैतन्य संग जुड़ रहा नाम? सामंथा रुथ प्रभु
    नागा चैतन्य संग डेटिंग की खबरों पर शोभिता ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- कुछ गलत नहीं किया  बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' को लेकर बवाल, निर्देशक को कोलकाता पुलिस ने भेजा कानूनी नोटिस मनोरंजन
    फिल्म 'जवान' के निर्देशक एटली ने कान्स के रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा, पूरा हुआ ख्वाब जवान फिल्म
    आशीष विद्यार्थी से पहले इन सितारों ने प्यार के लिए उम्र की दीवार तोड़ रचाई शादी नीना गुप्ता
    बॉक्स ऑफिस: 'द केरल स्टोरी' के आगे नहीं टिकी 'जोगीरा सारा रा रा', 'IB71' का हाल-बेहाल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025