दिशा पाटनी के साथ डेटिंग की खबरों पर तलविंदर बोले- प्यार में पड़ रहा हूं
क्या है खबर?
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी फिल्मों से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। टाइगर श्रॉफ के साथ एक वक्त में उनके प्यार के चर्चे हर गली-मोहल्लों में लोगों का ध्यान खींच रहे थे, लेकिन कुछ ही सालों में दोनों ने ब्रेकअप कर लिया। फिलहाल, इन दिनों अभिनेत्री का नाम पंजाबी गायक तलविंदर के साथ जुड़ रहा है। दिशा और तलविंदर के डेटिंग की खबरें हर ओर छाई हैं, जिसपर पहली बार गायक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
बयान
दिशा के साथ डेटिंग की खबरों पर तलविंदर ने तोड़ी चुप्पी
द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए इंटरव्यू में, तलविंदर ने दिशा के साथ अपने रिश्ते की अफवाह पर बात की। उन्होंने कहा, "शादी (नुपुर सैनन और स्टेबिन बेन) से पहले हमारी जान-पहचान बढ़ी थी, और इस तरह की खबरों ने हमें चौंका दिया। हम दबाव या अफवाहों के आगे झुकना नहीं चाहते। हम खुद को समझने की कोशिश कर रहे हैं। मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि अगर वे अफवाह फैलाना चाहते हैं, तो मैं इसे अफवाह ही रहने दूंगा।"
प्रतिक्रिया
"मैं अभी भी प्यार में पड़ रहा हूं।"
प्यार और रिश्तों पर अपने विचार साझा करते हुए तलविंदर ने कहा, "मैं हर दिन प्यार में पड़ जाता हूं, मैं अभी भी प्यार में पड़ रहा हूं।" गायक ने किसी का नाम लेने से परहेज किया, लेकिन उनके शब्दों ने फैंस के बीच दिलचस्पी बढ़ा दी है। बता दें, उदयपुर में नुपुर और स्टेबिन की शादी के दौरान पहली बार दिशा और तलविंदर को साथ देखा गया था। इसके बाद से दोनों के डेटिंग की खबरें आ रही हैं।