Loading...
सुनंदा शर्मा के शो में अचानक स्टेज पर कूदा सिरफिरा फैन, डर से चीख पड़ीं गायिका
जयपुर शो के दौरान डरीं सुनंदा शर्मा, स्टेज पर चढ़ा फैन

सुनंदा शर्मा के शो में अचानक स्टेज पर कूदा सिरफिरा फैन, डर से चीख पड़ीं गायिका

Nov 01, 2026
10:58 am

क्या है खबर?

जयपुर के 'आनंद इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग' में शनिवार, 30 अक्टूबर की शाम पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा का कॉन्सर्ट चल रहा था। गायिका 'जट्ट यमला', 'जानी तेरा ना', 'पागल नहीं होना' और 'चोरी चोरी' जैसे हिट गानों के लिए जानी जाती हैं। अपने प्रशंसकों के बीच परफॉर्म करते वक्त अचानक स्टेज पर एक अनजान शख्स आ गया, जिससे सुनंदा पूरी तरह चौंक गईं। इस घटना में उनकी हैरान कर देने वाली प्रतिक्रिया कैमरे में कैद हो गई।

घटना

अचानक स्टेज पर पहुंचा शख्स, घबराकर शो छोड़ गईं गायिका

वायरल वीडियो में सुनंदा अपना गाना गाती दिख रही हैं, तभी सफेद शर्ट पहने एक व्यक्ति अचानक स्टेज पर कूद पड़ता है।

उसे देखते ही गायिका डर के मारे जोर से चीख पड़ती हैं। सुरक्षाकर्मी तुरंत उसे पकड़कर अलग ले जाते हैं।

हालात संभालते देख सुनंदा "इट्स ओके, इट्स ओके" कहती हैं, लेकिन हंगामा बढ़ता देख वो स्टेज छोड़कर चली जाती हैं। हालांकि 34 वर्षीय गायिका ने अब तक इस पर कोई बयान नहीं दिया है।

ट्विटर पोस्ट

देखिए वायरल वीडियो

ADVERTISEMENT