गायक सचेत-परंपरा को देख टूट पड़ी भीड़, तोड़ डाला कार का शीशा; देखें वीडियो
क्या है खबर?
भारतीय सिनेमा की चर्चित गायक जोड़ी सचेत-परंपरा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। दोनों ने साथ मिलकर एक से बढ़कर एक गाने रिकॉर्ड किए हैं जिन्हें लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। उनके कॉन्सर्ट का हिस्सा बनने लाखों की संख्या में भीड़ पहुंचती है, लेकिन इस बार का नजारा हैरान कर देने वाला है। सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें सचेत-परंपरा भारी भीड़ का शिकार हो गए हैं।
वीडियो
पश्चिम बंगाल में कॉन्टर्स करने पहुंचे थे दोनों
नए साल पर, सचेत-परंपरा अपने कॉन्सर्ट के लिए पश्चिम बंगाल पहुंचे थे। जिस वक्त दोनों लौट रहे थे, तो भारी भीड़ ने दोनों को घेर लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों अपनी कार के अंदर बैठे हैं। बाहर मौजूद भीड़ उनकी कार के शीशे ठोक रहे हैं। परंपरा प्रशंसकों को शांत रहने के लिए कहती हैं, तभी अचानक उनकी कार का अगला शीशा टूट जाता है। इस दौरान सुरक्षा गार्ड और भीड़ की बहसबाजी भी होती है।