NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जुबिन नौटियाल सीढ़ियों से गिरकर हुए घायल, अस्पताल में भर्ती
    मनोरंजन

    जुबिन नौटियाल सीढ़ियों से गिरकर हुए घायल, अस्पताल में भर्ती

    जुबिन नौटियाल सीढ़ियों से गिरकर हुए घायल, अस्पताल में भर्ती
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Dec 02, 2022, 02:28 pm 1 मिनट में पढ़ें
    जुबिन नौटियाल सीढ़ियों से गिरकर हुए घायल, अस्पताल में भर्ती
    घायल हुए जुबिन नैटियाल (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@jubin_nautiyal)

    बॉलीवुड के मशहूर गायक जुबिन नौटियाल को लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आई है। जुबिन एक हादसे का शिकार हो गए हैं। खबर के अनुसार, जुबिन शुक्रवार की सुबह सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके सिर पर और पसलियों में चोट आई है। उनकी कोहनी टूटने की भी खबर है, वहीं उनके दाएं हाथ का ऑपरेशन किया जाएगा।

    सोशल मीडिया पर प्रशंसक जाहिर जता रहे चिंता

    फिलहाल जुबिन अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी टीम की ओर से मीडिया को इस हादसे की खबर दी गई है। जुबिन की ओर से उनके किसी भी सोशल मीडिया हैंडल पर इस बारे में कोई अपडेट नहीं किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनके दाएं हाथ का ऑपरेशन किया जाएगा। फिलहाल उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में ही रखा गया है। हादसे की खबर आने के बाद उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर चिंता जाहिर कर रहे हैं।

    घायल हुए जुबिन

    Singer Jubin Nautiyal broke his elbow, cracked his ribs hurt his head after he fell from a building staircase in the early hours of today morning. He was recently rushed to a hospital in Mumbai.He will undergo an operation for his right arm: Jubin Nautiyal's PR team

    (File pic) pic.twitter.com/gABRe9UP2Z

    — ANI (@ANI) December 2, 2022

    चर्चा में हैं जुबिन के ये गाने

    इन दिनों जुबिन 'सलाम वेंकी' के गाने 'यूं तेरे हुए हम' के लिए चर्चा में है। यह गाना एक दिन पहले ही रिलीज हुआ है। इससे पहले फिल्म 'थैंक गॉड' से उनका गाना 'मनिके' भी ट्रेंड में रहा। फिल्मी गानों के अलावा जुबिन के धार्मिक गाने भी खासा पसंद किए जाते हैं। उनके गाने 'मेरी मां के बराबर कोई नहीं' और 'मेरे घर राम आए हैं' को सोशल मीडिया पर खूब इस्तेमाल किया जाता है।

    इन गानों से जुबिन ने बनाई है पहचान

    पिछले साल 'शेरशाह' फिल्म से जुबिन का गाना 'रातां लंबियां' काफी लोकप्रिय हुआ था। इस गाने ने इस साल के कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए। 2021 में उनके गाने 'लुट गए' ने भी कई रिकॉर्ड तोड़े थे। जुबिन 2011 में रिएलिटी शो 'X फैक्टर' में हिस्सा लेकर लोकप्रिय हुए थे। इसके बाद 2015 में सलमान की फिल्म 'बजरंगी भाइजान' में 'जिंदगी कुछ तो बता' गाकर उन्होंने संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई।

    जब विवादों में घिर गए थे गायक

    इस साल सितंबर में जुबिन को विवादों का भी सामना करना पड़ा था। सोशल मीडिया पर अमेरीका में होने वाले एक कॉनसर्ट का पोस्टर खूब वायरल हुआ था जिसमें दावा किया गया था कि इसका आयोजक जय सिंह भारत का वॉन्टेड क्रिमिनल है। इसके बाद उनके मैनेजर ने साफ किया था कि जुबिन काफी पहले ही इस टूर को रद्द कर चुके हैं। जुबिन ने भी ट्विटर पर लिखा था कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    संगीत इंडस्ट्री
    जुबिन नौटियाल

    ताज़ा खबरें

    फॉरेस्ट बाथिंग क्या है? जानिए इससे मिलने वाले फायदे त्वचा की देखभाल
    हॉकी विश्व कप: जर्मनी और नीदरलैंड सेमीफाइनल में पहुंचे, इंग्लैंड और दक्षिण कोरिया का सपना टूटा हॉकी विश्व कप
    एयरटेल ने महंगा किया बेसिक प्लान, सिम चालू रखने के लिए करना होगा इतने का रिचार्ज एयरटेल प्लान
    पद्म पुरस्कार 2023 का ऐलान, मुलायम सिंह यादव और दिलीप महलानाबीस को मरणोपरांत पद्म विभूषण पद्म भूषण

    बॉलीवुड समाचार

    रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग खत्म, शिल्पा शेट्टी ने दी जानकारी रोहित शेट्टी
    मनी लॉन्ड्रिंग मामला: जैकलीन फर्नांडीज ने दुबई जाने के लिए कोर्ट में दायर की याचिका  जैकलीन फर्नांडिस
    'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर रिलीज, धांसू अवतार में दिखे सलमान सलमान खान
    वेंकटेश दग्गुबाती की पैन इंडिया फिल्म के शीर्षक का ऐलान, फर्स्ट लुक भी जारी तमिल सिनेमा

    संगीत इंडस्ट्री

    कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' से दूसरा गाना 'छेड़खानियां' रिलीज कार्तिक आर्यन
    जेटशेन ने जीता 'सारेगामापा लिटिल चैंप्स 9' का खिताब, मिले 10 लाख रुपये रियलिटी शो
    बी प्राक के 'अच्छा सिला दिया' का टीजर रिलीज, राजकुमार राव और नोरा फतेही नजर आएंगे राजकुमार राव
    जन्मदिन विशेष: जावेद अख्तर के इन सदाबहार रोमांटिक गानों की नहीं है कोई तुलना जावेद अख्तर

    जुबिन नौटियाल

    सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'मिशन मजनू' का गाना 'रब्बा जांन दा' रिलीज, यहां देखिए सिद्धार्थ मल्होत्रा
    जुबिन नौटियाल को अस्पताल से मिली छुट्टी, सीढ़ियों से गिरकर हुए थे घायल बॉलीवुड समाचार
    अरिजीत सिंह से जुबिन नौटियाल तक, रियलिटी शोज हारने के बावजूद लोकप्रिय हुए ये गायक संगीत इंडस्ट्री
    गिरफ्तारी की मांग के बीच जुबिन नौटियाल ने किया ट्वीट, जानें क्या है मामला बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023