Loading...
अक्षय कुमार की फिल्म को अपने सुरों से सजाएंगे अदनान सामी, पूरी की रिकॉर्डिंग
अदनान सामी ने गाने की रिकॉर्डिंग की

अक्षय कुमार की फिल्म को अपने सुरों से सजाएंगे अदनान सामी, पूरी की रिकॉर्डिंग

Jul 30, 2026
05:24 pm

क्या है खबर?

अक्षय कुमार और निर्देशक अनीस बज्मी की जोड़ी एक फिल्म के लिए साथ आई है। हालांकि शीर्षक अभी तक तय नहीं हुआ है, लेकिन फिल्म इसी साल दिसंबर महीने में सिनेमाघरों का रुख करेगी। अब मशहूर गायक अदनान सामी ने फिल्म से जुड़ा एक रोमांचक अपडेट साझा किया है, जिसमें बताया कि उन्होंने इस परियोजना के लिए एक गाना रिकाॅर्ड किया है। उन्होंने निर्देशक अनीस और संगीतकार आनंद राज आनंद के साथ स्टूडियो से अपनी तस्वीर भी साझा की है।

पोस्ट

गायक ने रिकॉर्डिंग को लेकर व्यक्त की खुशी

अदनान ने अपने इंस्टाग्राम पर रिकॉर्डिंग सेशन के बाद की तस्वीर साझा की जिसमें वह निर्देशक और संगीतकार के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मैंने अभी-अभी अक्षय कुमार की आगामी फिल्म के लिए एक प्यारा सा गाना रिकॉर्ड किया है, जिसका निर्देशन अद्भुत अनीस बज्मी ने किया है और इसका संगीत शानदार आनंद राज आनंद ने तैयार किया है। रिकॉर्डिंग सेशन के दौरान हमने खूब मस्ती की!'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT

फिल्म

अक्षय के साथ फिल्म में शामिल हैं ये कलाकार

अनीस द्वारा निर्देशित इस अनाम फिल्म को एक पारिवारिक मनोरंजन के रूप में वर्णित किया जा रहा है।

इसमें अक्षय के अलावा विद्या बालन, राशि खन्ना और सुदेश लहरी भी प्रमुख किरदारों में शामिल हैं। खास बात ये है कि 'भूल भुलैया' (2007) के बाद अक्षय और विद्या की जोड़ी पर्दे पर फिर दिखेगी।

परियोजना का निर्माण केप ऑफ गुड फिल्म्स और श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के सहयोग से हो रहा है। ये 4 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ADVERTISEMENT