Loading...
अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया को मिली दूसरी फिल्म, इस अभिनेता संग जमेगी जोड़ी
सिमर भाटिया के हाथ लगी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म

अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया को मिली दूसरी फिल्म, इस अभिनेता संग जमेगी जोड़ी

Aug 27, 2026
04:27 pm

क्या है खबर?

अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया ने निर्देशक श्रीराम राघवन की फिल्म 'इक्कीस' से डेब्यू किया था। साल के पहले ही दिन रिलीज हुई इस बायोपिक ड्रामा में उनके साथ अगस्त्य नंदा मुख्य किरदार में शामिल थे। अब खबर है कि सिमर को अपने करियर की दूसरी फिल्म मिल गई है, जो एक रोमांटिक कॉमेडी होगी। इसका निर्माण आयुष माहेश्वरी अपने BLM पिक्चर्स बैनर के तहत करेंगे, जिसने पहले 'धक-धक' और 'यारियां 2' जैसी फिल्मों का सह-निर्माण किया है।

शूटिंग

इसी साल से फिल्म शुरू करने की योजना, ये होंगे मुख्य अभिनेता

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, बिना नाम वाली इस रोमांटिक कॉमेडी में सिमर के साथ, मलयालम सिनेमा के अभिनेता रोशन मैथ्यू मुख्य किरदार में होंगे।

फिल्म के निर्देशन की कमान अधिराज बोस संभालेंगे, जिन्होंने 'एक थी डायन' और 'तलवार' जैसी फिल्मों में बतौर सहायक निर्देशक अपना योगदान दिया है। वह इस परियोजना से फीचर फिल्म निर्देशन में डेब्यू करेंगे।

परियोजना की शूटिंग इसी साल नवंबर में शुरू होगी। निर्माताओं का लक्ष्य इसे 2027 के मध्य में सिनेमाघरों में रिलीज करना है।

परियोजना

भावनात्मक पहलुओं और कॉमेडी से भरपूर होगी फिल्म

रिपोर्ट के अनुसार, सिमर और मैथ्यू की यह फिल्म एक दिल छू लेने वाली, चरित्र-प्रधान रोमांटिक ड्रामा बताई जा रही है, जिसमें भावनात्मक पहलुओं को कॉमेडी में पिरोकर बड़ी ही खूबसूरती के साथ पेश किया गया है।

निर्माता दोनों कलाकारों को एक नई रोमांटिक जोड़ी के रूप में पर्दे पर उतारना चाहते हैं। वह चाहते हैं कि फिल्म मजेदार होने के साथ-साथ एक मनोरंजक प्रेम कहानी भी हो।

अब देखना होगा कि फिल्म का आधिकारिक ऐलान कब तक होता है।

ADVERTISEMENT