सिकंदर खेर ने पहली फिल्म में क्यों छिपाया था उपनाम? सालों बाद बताई वजह
क्या है खबर?
अभिनेता सिकंदर खेर ने करीब 18 साल पहले अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान साल 2020 में आई वेब सीरीज 'आर्या' से मिली। द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि अपनी डेब्यू फिल्म 'वुडस्टॉक विला' के दौरान उन्होंने अपने उपनाम का इस्तेमाल नहीं किया था। इसके साथ ही बातचीत के दौरान उन्होंने इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया।
बातचीत
सिकंदर का खुलासा
सिकंदर ने उपनाम न लगाने के पीछे की वजह बताते हुए कहा, "मेरा उपनाम 'बेरी' है, जो मेरे पिता का नाम है। जब मैं 4 साल का था, तब मेरे माता-पिता का तलाक हो गया था। मैं नहीं चाहता था कि मेरे दोनों पिता को बुरा लगे। इसलिए मैंने सिर्फ 'सिकंदर' नाम का इस्तेमाल किया। मैंने सोचा कि अगर धर्मेंद्र जी और जितेंद्र जी ऐसा कर सकते हैं, तो मैं क्यों नहीं?"
पहचान
'खेर' उपनाम कैसे लगाने लगे सिकंदर?
सिकंदर ने आगे कहा कि लोग उन्हें अनुपम और किरण के बेटे के रूप में पहचानते थे, इसलिए 'खेर' नाम उनके साथ जुड़ गया और आखिरकार उन्होंने इसे अपना लिया।
उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा, "समय के साथ, लोग मुझे 'सिकंदर खेर' के रूप में पहचानने लगे और फिर यह नाम हमेशा के लिए जुड़ गया।"
सिकंदर की फिल्मों की बात करें, तो वह हाल ही में 'प्रहार' में मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।