सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'वन' को मिली नई रिलीज तारीख, जानिए कब देगी दस्तक
क्या है खबर?
सिद्धार्थ मल्होत्रा काफी समय से अपनी आगामी फिल्म 'वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' को लेकर चर्चा में हैं। कुछ दिन पहले आधिकारिक पोस्ट में बताया गया था कि फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद, अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी। पहली बार होगा जब सिद्धार्थ के साथ फिल्म में तमन्ना भाटिया नजर आएंगी। अब निर्माताओं की ओर से 'वन' की नई रिलीज तारीख का खुलासा कर दिया है। दरअसल पहले इसे 15 मई को रिलीज किया जाना था।
पोस्टर
'वन' के पोस्टर के साथ आई नई रिलीज तारीख
निर्माताओं ने 'वन' का पोस्टर जारी किया है और बताया है कि फिल्म अब 28 अगस्त, यानी रक्षाबंधन के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दीपक मिश्रा और अरुणभ कुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म की निर्माता एकता कपूर हैं। फिल्म का निर्माण बालाजी मोशन पिक्चर्स और द वायरल फीवर (TVF) के सहयोग से हुआ है। इसकी शूटिंग मध्य भारत के घने जंगलों में की गई है, जबकि कहानी गुप्त मंदिरों और प्राचीन लोककथाओं पर आधारित बताई जाती है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए 'वन' का नया पोस्टर
EKTAA R KAPOOR - TVF JOIN FORCES: SIDHARTH MALHOTRA - TAMANNAAH BHATIA STARRER 'VVAN' RELEASE DATE LOCKED... 28 Aug 2026 [#RakshaBandhan] is the release date of #Vvan, a folklore-driven thriller.
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 24, 2026
Stars #SidharthMalhotra and #TamannaahBhatia.
Produced by #BalajiMotionPictures in… pic.twitter.com/wVZvULQdoS