Loading...
सिद्धार्थ-तमन्ना की 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' कब और किस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज?
'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' की OTT रिलीज डेट आई सामने

सिद्धार्थ-तमन्ना की 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' कब और किस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज?

Oct 22, 2026
10:44 am

क्या है खबर?

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की थ्रिलर फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' 25 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। लोककथाओं पर आधारित इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रतिक्रिया मिली। वहीं अब यह फिल्म OTT पर दस्तक देने के लिए पूरी तैयार से है। ऐसे में दर्शक जानना चाहते हैं कि वह इस फिल्म को घर बैठे कब और किस OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे।

OTT रिलीज

कब और कहां देख सकते हैं फिल्म 'द वन'?

खबरों के मुताबिक, दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनी 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' 6 नवंबर, 2026 से OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। हालांकि, शुरुआत में दर्शक इसे केवल किराये पर ही देख सकेंगे।

एकता कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित इस फिल्म में सिद्धार्थ और तमन्ना के अलावा श्वेता तिवारी , सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल और अनूप सोनी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

कहानी

क्या है फिल्म 'द वन' की कहानी?

इस फिल्म की कहानी नास्तिक ऋषि (सिद्धार्थ) की है, जो पत्नी ममता (तमन्ना) के साथ अपने पुश्तैनी गांव लौटता है। वह अपनी जमीन बेचना चाहता है, लेकिन गांव में मान्यता है कि सूर्यास्त के बाद जंगल में जाना मना है।

अंधविश्वास समझकर ऋषि बेहतर संपर्क के लिए जंगल का हिस्सा साफ कराने में दीपक (सुनील) उसका साथ देता है। इसी दौरान वह अनजाने में एक प्राचीन मुहर तोड़ देता है, जिससे वन देवी से जुड़ा रहस्य सामने आता है।

ADVERTISEMENT