Loading...
फिल्म 'वन' के ट्रेलर का खत्म होगा इंतजार, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बताया कब होगा जारी
फिल्म 'वन' के ट्रेलर रिलीज पर आया अपडेट

फिल्म 'वन' के ट्रेलर का खत्म होगा इंतजार, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बताया कब होगा जारी

Sep 15, 2026
04:07 pm

क्या है खबर?

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की आगामी फिल्म 'वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' चर्चा में बनी हुई है। बालाजी मोशन पिक्चर्स और द वायरल फीवर के सहयोग से निर्मित इसका निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है। पिछले महीने निर्माताओं ने इसका टीजर जारी किया था, जिसने कहानी में अलौकिक शक्तियों और भय व सस्पेंस के होने का सबूत दिया था। अब निर्माताओं ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज पर ताजा अपडेट देकर लाेगों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है।

पोस्ट

जानिए कब रिलीज होगा 'वन' का ट्रेलर

सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर 'वन' का मोशन-पोस्टर जारी किया है, जिसमें वह नजर आ रहे हैं। वहीं, कुछ शैतानी शक्तियां उनका पीछा कर रही हैं।

कैप्शन में लिखा है, 'जग रही है वो शक्ति, जिसका था सबको सदियों से इंतजार।' उन्होंने बताया कि 'वन' का ट्रेलर 16 सितंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है।

सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल और श्वेता तिवारी भी महत्वपूर्ण किरदारों में शामिल हैं। यह 25 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT