LOADING...
'सरायाह के पापा' बनकर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साझा की ऐसी तस्वीर, दिल हार बैठे फैंस
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साझा की दिलचस्प तस्वीर

'सरायाह के पापा' बनकर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साझा की ऐसी तस्वीर, दिल हार बैठे फैंस

Apr 15, 2026
05:47 pm

क्या है खबर?

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने पिछले साल जुलाई में अपनी बेटी का स्वागत किया था। कुछ समय बाद, इस जोड़े ने सोशल मीडिया पर बेटी की पहली झलक जारी की और बताया कि उन्होंने बेटी को 'सयाराह मल्होत्रा' नाम दिया है। इसके बाद से दोनों माता-पिता बनने का सुख उठा रहे हैं। हाल ही में, सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाली तस्वीर साझा की, जिसमें वह एक पिता के रूप में दिखे।

पोस्ट

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 'बेटी के पिता' के रूप में दिखाई झलक

अभिनेता ने 15 अप्रैल को अपने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी फोटो साझा की है। सफेद टी-शर्ट पहने उनका लुक तो शानदार है, लेकिन फैंस की नजरें उनके सिर पर लगी हेयर क्लिप पर टिक गईं। ऐसा लगता है कि यह क्लिप उनकी 9 महीने की बेटी की थी। तस्वीर के साथ सिद्धार्थ ने कैप्शन दिया, 'मुझे यह बताओ कि तुम एक बेटी के पिता हो, बिना यह बताए कि तुम एक बेटी के पिता हो।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीर

Advertisement

प्रतिक्रिया

सिद्धार्थ की तस्वीर पर फैंस ने दी प्रतिक्रिया

देखते ही देखते यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और कमेंट बॉक्स फैंस की प्रतिक्रियाओं से भर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'हमें तो हमेशा से पता था कि आप एक बेहतरीन बेटी के पिता बनेंगे।' दूसरे यूजर ने मजेदार प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'स्टाइलिंग क्रेडिट: साराया मल्होत्रा।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'पूकी मल्होत्रा ​​साहब।' बता दें, सिद्धार्थ को आगामी फिल्म 'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में देखा जाएगा। यह 28 अगस्त को रिलीज होगी।

Advertisement