सिद्धार्थ मल्होत्रा की पिछली 5 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा था हाल?
क्या है खबर?
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म भारत की पहली पौराणिक-फेंटेसी हॉरर-थ्रिलर बताई जा रही है, जो 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है। ऐसे में इसके रिलीज होने से पहले आइए जानते हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा की पिछली 5 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन कैसा रहा और किन फिल्मों ने दर्शकों को प्रभावित किया।
#1 & #2
'परम सुंदरी' और 'योद्धा'
साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'परम सुंदरी' में सिद्धार्थ के साथ-साथ जाह्नवी कपूर नजर आई हैं। 60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर से 85.83 करोड़ की कमाई की थी।
'योद्धा' साल 2024 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सिद्धार्थ, राशि खन्ना और दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में हैं। लगभग 55 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 52 करोड़ रुयये की कमाई की थी।
#3 & #4
'मिशन मजनू' और 'थैंक गॉड'
साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'मिशन मजनू' सिद्धार्थ और रश्मिका मंदाना थे। यह फिल्म लगभग 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी। यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।
साल 2022 में आई फिल्म 'थैंक गॉड' में सिद्धार्थ के साथ अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह नजर आए थे। 50 से 70 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 60 से 80 करोड़ रुपय की कमाई की थी।
जानकारी
#5 'शेरशाह'
'शेरशाह' में सिद्धार्थ के साथ कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में थीं। 50 से 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। यह भारत में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय फिल्मों में से एक साबित हुई थी।